लाइव टीवी

बॉयफ्रेंड अर्जुन के चाचू Sanjay Kapoor के लिए Malaika का पोस्ट- 'सबसे अच्छे कपूर को जन्मदिन का बधाई!'

Sanjay Kapoor and Malaika Arora
Updated Oct 17, 2020 | 17:42 IST

Arjun Kapoor and Malaika Arora on Sanjay Kapoor Birthday: संजय कपूर के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, अभिनेता संजय कपूर को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए नजर आए।

Loading ...
Sanjay Kapoor and Malaika AroraSanjay Kapoor and Malaika Arora
संजय कपूर और मलाइका अरोड़ा
मुख्य बातें
  • गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ अर्जुन कपूर ने भी चाचू संजय कपूर को दी जन्मदिन की बधाई
  • दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास यादगार तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
  • कोरोना से लड़ाई जीतने के बाद डिनर के लिए एक साथ नजर आए थे अर्जुन और मलाइका

मुंबई: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड के लवबर्ड्स मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर एक साथ एक बार फिर घर से बाहर निकले हैं। अर्जुन और मलाइका हर बार एक दूसरे का हाथ पकड़कर घूमते हुए नजर आते हैं। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद, मल्लिका और अर्जुन ने अलग-अलग कार्यक्रमों, पार्टियों और पारिवारिक समारोहों में एक साथ उपस्थिति दर्ज कराना शुरू किया।

पिछले साल, मलाइका और अर्जुन, अभिनेता संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर के साथ न्यूयॉर्क में नजर आए थे। अर्जुन, गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के माता-पिता के घर पर क्रिसमस 2019 का जश्न मनाते हुए देखे गए थे। अब 17 अक्टूबर को अभिनेता संजय कपूर के जन्मदिन के मौके पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर मलाइका ने बधाई दी है।

कपूर परिवार से शानदार बॉन्ड रखने वालीं मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर कर संजय कपूर को बधाई दी। एक तस्वीर में, मलाइका और संजय एक सेल्फी के लिए पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं, जबकि अगली तस्वीर में मल्लिका को बर्थडे बॉय और बहन अमृता अरोड़ा के साथ देखा जा सकता है। संजय कपूर को मलाइका ने सबसे ऊर्जावान कपूर बताते हुए लिखा, 'सबसे अच्छे दिखने वाले और ऊर्जावान कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

अर्जुन कपूर ने भी जन्मदिन का केक काटते हुए संजय कपूर की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो चाचू। आप हमेशा की तरह हंसी मजाक करते रहें और मुस्कुराते रहें, जैसे कि इस तस्वीर में दिख रहे हैं।'

इसके अलावा मलाइका हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ डिनर के लिए बाहर जाती हुई भी नजर आई थीं। अर्जुन और मल्लिका ने एक बार फिर मलाइका-अर्जुन ने अपने रिश्ते को आधिकारिक छवि दे दी है।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर ने COVID-19 से उबरने के बाद रकुल प्रीत सिंह के साथ शूट फिर से शुरू कर दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।