लाइव टीवी

Shri Ram Nene को नहीं पता था Madhuri Dixit हैं एक्ट्रेस, शादी के बाद देखी थी पहली फिल्म

Updated Oct 17, 2020 | 17:09 IST

Madhuri Dixit Shri Ram Nene Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। इस मौके पर जानिए धक धक गर्ल और डॉक्टर श्री राम नेने की लव स्टोरी...

Loading ...
Madhuri Dixit, Shree Ram Nene
मुख्य बातें
  • माधुरी दीक्षित और श्री राम नेने की आज वेडिंग एनिवर्सरी है।
  • साल 1999 में माधुरी दीक्षित और श्री राम नेने ने अमेरिका में शादी की थी।
  • शादी से पहले श्री राम नेने को नहीं पता था कि माधुरी दीक्षित एक्ट्रेस हैं।

मुंबई. माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने आज अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखी है। श्रीराम नेने डॉक्टर हैं। शादी से पहले उन्हें पता नहीं था कि माधुरी दीक्षित एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। 

डॉक्टर श्री राम नेने की बहन ने एक इंटरव्यू में बताया कि सगाई तक मेरे भाई को पता नहीं था कि माधुरी बॉलीवुड की मेगा स्टार है। सगाई के बाद श्रीराम घर पर माधुरी दीक्षित कि फिल्में लेकर आए और पहली बार उनकी फिल्में देखी।

शादी के बाद माधुरी दीक्षित अमेरिका चली गई थी। इस दौरान भी डॉक्टर नेने को माधुरी दीक्षित की पॉपुलेरिटी का अंदाज नहीं था। जब शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आदित्य चोपड़ा जैसे सलेब्स  जब माधुरी से मिलने आते तब उन्होंने अपनी वाइफ के स्टारडम का पता चला। 

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात 
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में डॉक्टर नेने ने बताया था कि- 'माधुरी दीक्षित से उनकी पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।' वहीं, माधुरी ने कहा- "उन्हें एक्ट्रेस माधुरी नहीं, सिर्फ माधुरी से प्यार हुआ था। इसी खूबी पर मैं फिदा हो गई थी।'

माधुरी के मुताबिक हमारी पहली मुलाकात उन्होंने मुझे एक आम लड़की की तरह ही ट्रीट किया। उन्होंने जिस जुनून के साथ अपने प्रोफेशन और अपने मरीजों के बारे में बातें शेयर की थीं, वे मेरे दिल को छू गईं।

गए थे माउंटेन बाइकिंग पर 
माधुरी और श्रीराम नेने काफी वक्त तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे। डॉक्टर नेने जहां अमेरिका में रहते थे। वहीं, माधुरी दीक्षित भारत में रहती थीं। पहली डेट में श्रीराम नेने उन्हें माउंटेन बाइकिंग पर ले गए थे।

माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की शादी अमेरिका में ही हुई थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें परिवार को कुछ ही सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने भारत में काफी बड़ा रिसेप्शन का आयोजन किया था। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे। वहीं दोनों हनीमून के लिए हवाई गए थे। 

सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
शादी की सालगिरह पर माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- 'आज एक और नए साल की शुरुआत हो रही है जो मेरे सपने के राजकुमार के साथ  एडवेंचर से भरा हुआ है। हम लोग कितने अलग हैं लेकिन हम फिर भी एक हैं।'

माधुरी आगे लिखती हैं- 'मैं आपको अपने जीवन में पाकर खुश हूं। आपको और मुझे सालगिरह की बधाई।' माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने दो बेटों- अरिन और रयान के पेरेंट्स हैं। अरिन का जन्म साल 2003 में हुआ था। वहीं, रयान का जन्म साल 2005 में हुआ। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।