लाइव टीवी

11 साल पहले मल्लिका शेरावत ने की थी भविष्यवाणी, 'पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं कमला हैरिस'

Updated Nov 08, 2020 | 22:29 IST

Kamla Harris on Mallika Sherawat: कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति बनने वाली हैं। मल्लिका शेरावत ने 23 जून 2009 को कमला हैरिस पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे।

Loading ...
Mallika Sherawat, Kamala Harris
मुख्य बातें
  • कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति बनने वाली हैं।
  • मल्लिका शेरावत ने 2009 को कमला हैरिस पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे।
  • मल्लिका शेरावत ने कमला हैरिस पर आधारित किरदार निभाया था।

मुंबई. जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने गए हैं। वहीं, कमला हैरिस अमेरिका की पहली उप राष्ट्रपति बन गई हैं। कमला की जीत के बाद मल्लिका शेरावत का 11 साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने कमला के जीत की भविष्यवाणी की थी। 

मल्लिका शेरावत ने 23 जून 2009 को कमला हैरिस पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। मल्लिका ने अपने ट्वीट में बताया था कि वह कमला हैरिस से एक इवेंट के दौरान मिली थीं।

मल्लिका ने लिखा था, 'एक फैंसी इवेंट में मुझे उस महिला के साथ काफी मजा आया, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह अमेरिका की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। कमला हैरिस, लड़कियां राज करती हैं।'

कमला हैरिस का निभाने वाली थीं किरदार
मल्लिका शेरावत ने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि वह एक फिल्म में एक ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो कमला हैरिस पर आधारित है। मल्लिका ने लिखा, मैं उस महिला के साथ हूं, जो यूएस की पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं।

मल्लिका आगे लिखती हैं,  'मेरा किरदार अरेथा गुप्ता कमला हैरिस पर आधारित है। मैं इस रोल के लिए रिसर्च कर रही हूं। इस कारण मैं उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जान रही हूं।' 

2011 में रिलीज हुई फिल्म
आपको बता दें कि मल्लिका शेरावती की इस फिल्म का नाम पॉलिटिक्स ऑफ लव था। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें मल्लिका शेरावत के अपोजिट ब्राइन.जे.व्हाइट थे। फिल्म की कहानी 2008 राष्ट्रपति चुनाव पर आधारित थी।

कमला हैरिस ने चुनाव जीतने के बाद कहा, 'मैं इस कार्यालय (उपराष्‍ट्रपति कार्यालय) में पहली महिला हो सकती हूं, मैं आखिरी नहीं होऊंगी, क्‍योंकि आज रात हर छोटी लड़की यह देख रही है कि यह संभावनाओं का देश है।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।