लाइव टीवी

Mani Ratnam Facts: नाम बदलकर फ‍िल्‍मी दुन‍िया से जुड़े थे मण‍ि रत्‍नम, Anil Kapoor के साथ बनाई थी पहली फ‍िल्‍म

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jun 02, 2020 | 12:42 IST

Birthday special Mani Ratnam life facts: छह बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके मण‍ि रत्‍नम पहले इस दुन‍िया में आना ही नहीं चाहते थे। बॉलीवुड में वह रोजा, बॉम्‍बे, द‍िल से, गुरु जैसी फ‍िल्‍में दे चुके हैं।

Loading ...
Mani Ratnam ने बॉलीवुड को दी हैं द‍िल से, रोजा जैसी फ‍िल्‍में
मुख्य बातें
  • फ‍िल्‍मी परिवार से होने के बावजूद मण‍ि रत्‍नम इस दुन‍िया से नहीं जुड़ना चाहते थे
  • एमबीए करने के बाद मण‍ि रत्‍नम कंसल्‍टेंट की जॉब कर रहे थे लेक‍िन वहां भी उकता गए
  • बॉलीवुड में मण‍ि रत्‍नम को रोजा, द‍िल से, बॉम्‍बे, गुरु जैसी फ‍िल्‍मों के ल‍िए जाना जाता है

Mani Ratnam भारतीय स‍िनेमा के बेहतरीन न‍िर्देशकों में ग‍िने जाते हैं। उनका जन्‍म 2 जून 1956 में हुआ था और उनका बचपन मद्रास (अब चेन्‍नई) में बीता। वह स्क्रीन राइटर भी हैं और अपनी फ‍िल्‍मों में बारीक‍ियों के ल‍िए खासतौर पर जाने जाते हैं। वह फ‍िल्‍मी परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। उनके प‍िता एस गोपाला रत्‍नम एक फ‍िल्‍म ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर थे। फ‍िल्‍मी माहौल मिलने के बावजूद उनकी शुरुआती द‍िलचस्‍पी फ‍िल्‍मों में नहीं थी। मुंबई से एमबीए करने के बाद उन्‍होंने बतौर कंसल्‍टेंट अपने कर‍ियर की शुरुआत की थी। उनकी शादी 1988 में साउथ की नामी एक्‍ट्रेस सुहास‍िनी से हुई थी। 

यहां देखें Mani Ratnam से जुड़े Interesting facts 

  1. उनकी पहली फ‍िल्‍म फिल्म 'पल्लवी अनु पल्लवी' 1983 में आई थी। साउथ की फ‍िल्‍म होने के बावजूद इसमें हीरो अन‍िल कपूर थे। मण‍ि ने एक तम‍िल फ‍िल्‍म में उनका काम देखने के बाद उन्‍हें अप्रोच क‍िया था। इसमें एक बड़ी उम्र की मह‍िला के एक युवा लड़के से संबंध की कहानी द‍िखाई गई थी। 
  2. मणि रत्नम को 6 बार नेशनल अवॉर्ड और साथ ही पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  3. मणि रत्नम अपनी फिल्मों के जरिए लव स्टोरी, पॉलिटिकल ड्रामा और आतंकवाद पर आधारित मुद्दे सामने रखते रहे हैं। 'रोजा', 'बॉम्बे' और 'दिल से' उन्हीं में से है। मणि रत्नम की 'बॉम्बे' और 'रोजा' सबको बहुत पसंद आई थी।
  4. मणि रत्नम को कर्नाटक सरकार की ओर से जब लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। हालांक‍ि इसमें म‍िली 10 लाख रुपये की धनराशि को उन्‍होंने युवा फ‍िल्‍म मेकर्स के ल‍िए डोनेट कर द‍िया। 

Aishwarya Rai Bachchan के साथ अगली फ‍िल्‍म 

मण‍ि रत्‍नम की अगली फ‍िल्‍म में ऐश्‍वर्या राय नजर आएंगी। इससे पहले दोनों इरुवर, गुरु और रावण में साथ काम कर चुके हैं। जहां तक नई फ‍िल्‍म की बात है तो यह 10वीं सदी के राजा चोल के ऊपर बनेगी इसमें ऐश्वर्या चोल साम्राज्य के खंजानची पेरिया पाजुवेत्तरैयर की पत्नी नंदिनी के रोल में दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।