लाइव टीवी

Raj Kapoor: राज कपूर से नफरत करती थी ये दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा, गुस्से में कहा था- एक्टिंग छोड़ो घर बसाओ...

Updated Jun 02, 2020 | 12:21 IST

Sadhana Hates Showman Raj Kapoor : राज कपूर के तमाम फैन्स हैं और इंडस्ट्री में सभी लोग बड़े अदब से उनका नाम लेते हैं। वहीं एक ऐसी अभिनेत्री भी रहीं जिन्हें राज कपूर फूटी आंख नहीं भाते थे...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
साधना और राज कपूर।
मुख्य बातें
  • राज कपूर को आज भी उनकी शानदार फिल्मों और बेहतरीन अदाकारी के लिए याद किया जाता है।
  • राज कपूर के तमाम फैन्स हैं और इंडस्ट्री में सभी लोग बड़े अदब से उनका नाम लेते हैं।
  • एक ऐसी अभिनेत्री भी रहीं जिन्हें राज कपूर फूटी आंख नहीं भाते थे।

बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कपूर परिवार को एक्टिंग विरासत में ही मिली थी। इस फैमिली के कई सदस्यों ने बॉलीवुड में झंडे गाड़े हैं। पृथ्वीराज कपूर को बॉलीवुड का पितामाह कहा जाता है। वहीं राज कपूर बॉलीवुड के सबसे बड़े शोमैन कहलाए। आज ही दिन यानी 2 जून 1988 में राज कपूर दुनिया को अलविदा कह गए। राज कपूर को आज भी उनकी शानदार फिल्मों और बेहतरीन अदाकारी के लिए याद किया जाता है। आज भी राज कपूर के तमाम फैन्स हैं और इंडस्ट्री में सभी लोग बड़े अदब से उनका नाम लेते हैं। वहीं एक ऐसी अभिनेत्री भी रहीं जिन्हें राज कपूर फूटी आंख नहीं भाते थे। यहां तक कि वो तो राज कपूर साहब से नफरत करती थीं। ये जानी मानी एक्ट्रेस थीं साधना...।  
बॉलीवुड की मिस्ट्री गर्ल साधना को आज भी उनके हेयर स्टाइल के लिए याद किया जाता है। साल 1960 में आई फिल्म लव इन शिमला के बाद उनका हेयरकट साधना कट एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया था। साधना पहली बार राज कपूर की फिल्म श्री 420 में बतौर एक कोरस सिंगर नजर आई थी। फिल्म के सेट पर राज कपूर से उनकी छोटी सी बात पर अनबन हो गई थी। इसके बाद से ही साधना, राज कपूर से नफरत करने लगी थीं। 


इस बात पर हुआ था साधना-राज कपूर का झगड़ा
फिल्म श्री 420 की शूटिंग के दौरान साधना अपने हेयरस्टाइल पर काफी ध्यान देती थी। ये बात राज कपूर को पसंद नहीं आती थी। उन्होंने साधना को मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इस पर राज कपूर को गुस्सा आ गया था। राज कपूर ने गुस्से से साधना से कहा था कि वह एक्टिंग छोड़कर शादी कर लें और घर बसाए। ये सुनकर साधना गुस्से में सेट छोड़कर चली गई थीं। हालांकि, बाद में दोनों ने दूल्हा-दुल्हन में काम किया। ये फिल्म फ्लॉप रही थी।

9 साल बाद टूट गया था राज कपूर-नरगिस का रिश्ता
नरगिस और राज कपूर का अफेयर बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पहले हाईप्रोफाइल अफेयर में से एक था। 40 और 50 के दशक में नरगिस और राज कपूर की जोड़ी सबसे सुपरहिट जोड़ी थी। नरगिस और राज कपूर ने आवारा, आह, बरसात, श्री 420 जैसी फिल्मों में काम किया था। इस दौरान दोनों करीब आ गए थे। राज कपूर और नरगिस का अफेयर 9 साल तक चला था। राज कपूर से ब्रेकअप के बाद साल 1959 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली थी। नरगिस की शादी की बात सुनकर राज कपूर पूरी तरह से टूट गए थे।   

आईजी की बेटी से की थी राज कपूर ने शादी
राज कपूर और कृष्‍णा की शादी 1946 में हुई थी। दोनों एक साल तक एक-दूसरे से मिलते जुलते रहे थे। ये वो दौर था जब भारत आजादी पाने की तरफ जा रहा था। दोनों ने एक साल तक एक दूसरे को समझा और शादी करने का फैसला किया। कृष्‍णा रीवा के तत्‍कालीन आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी थीं। यह शादी रीवा में हुई थी। राज कपूर और कृष्णा के तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।