लाइव टीवी

Ekta Kapoor : सेना के जवान की पत्नी के सीन पर मुश्किल में एकता कपूर, पूर्व सैनिकों ने दर्ज कराई शिकायत

Ekta Kapoor
Updated Jun 05, 2020 | 11:26 IST

Ekta Kapoor Controversy: एकता कपूर की वेब सीरीज में आर्मी की यूनिफॉर्म के साथ अश्लील सीन दिखाने पर मुश्किलें बढ़ गई है। हिंदुस्तानी भाऊ के बाद सेना के पूर्व जवानों ने एकता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Loading ...
Ekta KapoorEkta Kapoor
Ekta Kapoor
मुख्य बातें
  • वेब सीरीज में इंडियन आर्मी पर आपत्तिजनक कंटेंट पर एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ गई है।
  • एकता कपूर के खिलाफ अब पूर्व सैनिकों ने शिकायत दर्ज कराई है।
  • पूर्व सैनिकों ने कहा कि- ये सेना और हमारे सभी जवानों की बेइज्जती है।'  

मुंबई. वेब सीरीज में इंडियन आर्मी की वर्दी के साथ अश्लीलता पर एकता कपूर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब एकता कपूर के खिलाफ गुड़गांव में पूर्व सैनिक के एसोसिएशन ने भी शिकायत दर्ज कराई है।  

एकता कपूर के खिलाफ गुंड़गांव के पालम विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पालम विहार के एसएचओ ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की जांच हो रही है। मार्टियर वेलफेयर फाउंडेशन (MWF) के चेयरमैन मेजर टी.सी. राव ने कहा- हमारे जवान देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करते हैं।' 

राव ने कहा- 'शो के मेकर्स दिखा रहे हैं कि आर्मी के जवानों की वाइफ उनकी गैरहाजिरी में दूसरे मर्दों के साथ संबंध बना रहीं हैं। ऐसा कंटेंट काफी विवादित है। ये हमारे सेना के जवानों के मनोबल को तोड़ता है।'

अशोक चक्र का भी बनाया मजाक 
राव ने अपने बयान में आगे कहा- 'वेब सीरीज के विवादित सीन में आर्मी के जवान की यूनिफॉर्म में लगे अशोक चिन्ह और ताज को फाड़ा जा रहा है। ये सेना और हमारे सभी जवानों की बेइज्जती है।'  

MWF के एक अन्य सदस्य एस.एन राव ने कहा- 'हरियाणा में 3.70 लाख सेना के जवान रहते हैं। ये हम जैसे पूर्व सेना के ऑफिसर का भी अपमान है। अगर एकता कपूर इस सीन को नहीं हटाती हैं तो हम और ज्यादा विरोध करेंगे।'  

ये दिखाया था वेब सीरीज में
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि वेब सीरीज में ये सब दिखाकर भारतीय सेना और उनके बलिदान को शर्मसार किया है। उन्होंने राष्ट्रीय चिन्ह, कर्नल टैग के भी सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्हें इंडियन आर्मी से माफी मांगनी होगी। 

 एकता कपूर की वेबसीरीज में दिखाया है कि सेना का जवान बॉर्डर पर देश सेवा के लिए चला जाता है तो उसकी बीवी बॉयफ्रेंड को घर बुलाती है। वह पति की आर्मी यूनिफॉर्म पहनाकर सेक्स करती है। इंटिमेट सीन के दौरान महिला आर्मी यूनिफॉर्म को फाड़ती है और उसका मजाक उड़ाती है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।