लाइव टीवी

मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना, कहा-क्या मिसेज जोनास बोलने जा रही हैं?

Priyanka Chopra, Mia Khalifa
Updated Feb 08, 2021 | 14:52 IST

किसान आंदोलन के सपोर्ट में मिया खलीफा लगातार ट्वीट कर रही हैं। अपने ताजा ट्वीट में मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा जोनस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्या मिसेज जोनस कुछ बोलेंगी।

Loading ...
Priyanka Chopra, Mia KhalifaPriyanka Chopra, Mia Khalifa
Priyanka Chopra, Mia Khalifa
मुख्य बातें
  • किसान आंदोलन को मिया खलीफा ने सपोर्ट किया है।
  • मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।
  • मिया खलीफा ने लिखा क्या मिसेज जोनस किसी बिंदु पर बोलने जा रही है।

मुंबई. देश में चल रहे किसान आंदोलन को सपोर्ट कर रही पूर्व एडल्ट एक्ट्रेस मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है। मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। 

मिया  खलीफा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'क्या मिसेज जोनास किसी भी बिंदु पर बोलने जा रही हैं? मैं बस उत्सुक हूं। यह बहुत कुछ मुझे बेउर तबाही के दौरान शकीरा की जैसी वाइब्स दे रहा है। शांति।'

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में सोशल मीडिया पर आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'किसान हमारे खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की सख्त जरूरत है।'

शेयर की थी समोसा की फोटो 
मिया खलीफा ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वो भारतीय व्यजंनों का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय सेलेब्स पर निशाना साधा है। 

मिया खलीफा ने वीडियो के साथ लिखा, 'इस बेहतरीन खाने के लिए रूपी कौर आपका धन्यवाद। और जगमीत सिंह को भी धन्यवाद जिन्होंने यह गुलाब जामुन भेजा। तुम्हें पता है कि वे क्या कहते हैं, दिन में एक गुलाब फासीवाद को दूर रखता है।'

इन सेलेब्स ने किया सपोर्ट
मिया के अलावा ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना ने भी आंदोलन का सपोर्ट किया था। किसान आंदोलन के सपोर्ट में मिया खलीफा के ट्वीट पर काफी लोगों ने नारजगी जाहिर की थी। मिया खलीफ ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया था। 

मिया खलीफा ने लिखा  'मैं इस बात की पुष्टि कर रही हूं कि वास्तव में मुझे होश आ गया है। मैं आपको चिंता जताने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, जो कि गैर जरूरी है। मैं अभी भी किसानों के साथ हूं।' 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।