लाइव टीवी

Kuch Toh Hai: 5 पॉइंट में जानें 'कुछ तो है' की कहानी, प्रिया और रेहान में आखिर क्या है नागिन कनेक्शन

Updated Feb 08, 2021 | 15:54 IST

Kuch Toh Hai 5 Point Must Read: छोटे परदे पर नए टीवी शो 'कुछ तो है' ने सीरियल नागिन-5 को रिप्लेस किया। कैसा है इसका कहानी प्लॉट? कैसा रहा शो का प्रीमियर? यहां 5 पॉइंट में जानें पहले एपिसोड का रिव्यू... 

Loading ...
कुछ तो है।
मुख्य बातें
  • 7 फरवरी 2021 को एकता कपूर के नए शो 'कुछ तो है' का प्रीमियर हुआ।
  • कुछ तो है टीवी शो ने सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा के नागिन-5 को रिप्लेस किया है।
  • नागिन-5 के अंत से कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में की शुरुआत हुई है।

छोटे परदे पर नए टीवी शो कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में की शुरुआत हो चुकी है। 7 फरवरी 2021 को एकता कपूर के इस नए सो का प्रीमियर हुआ। कुछ तो है टीवी शो ने सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल के सीरियल नागिन-5 को रिप्लेस किया है। साथ ही नागिन-5 के अंत से कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में की शुरुआत हुई है। तो क्या है टीवी शो कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में की कहानी का प्लॉट? कैसा रहा शो का प्रीमियर? यहां 5 पॉइंट में जानें 'कुछ तो है नागिन एक नए रंग में' के पहले एपिसोड का रिव्यू... 

कॉलेज स्टूडेंट पर बेस्ड है इस बार की कहानी
जैसा कि नागिन सीरीज में हमेशा कहानी सास-बहू के ड्रामे के इर्द-गिर्द रही है। अक्सर एक इच्छाधारी नागिन, आम लड़के के प्यार में पड़ जाती है। फिर वो उससे शादी कर लेती है और साधारण मनुष्यों के साथ एक परिवार में रहती है। लेकिन नागिन सीरीज के इस सीजन में कहानी को थोड़ा ट्विस्ट किया गया है और इसे युवाओं को ध्यान में रखकर क्रिएट किया है। इस बार कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में की कहानी को कॉलेज स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द रखा गया। अब कहानी दो कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की है, जो कि धीरे-धीरे नोंक-छोंक के साथ करीब आएंगे। जो कि देखने में काफी रोमांचक होगा।

दिल्ली से शुरू होकर मनाली तक पहुंची
कुछ तो है नागिन एक नए रंग में के पहले एपिसोड की बात करें तो कहानी दिल्ली से शुरू होती है। जहां शो की फीमेल लीड किरदार प्रिया(कृष्णा मुखर्जी) एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। प्रिया एक अनाथ लड़की है जो कि बचपन में कॉलेज की प्रिंसीपल को मिली थी। प्रिंसीपल मां अपने अनाथालय में प्रिया को ले आती है और उसकी परवरिश करती है। अब प्रिया 19 साल की है और अपनी मां से कॉलेज में पढ़ाई करती है। लेकिन स्थितियां कुछ ऐसी बन जाती हैं कि प्रिया को दिल्ली छोड़ना पड़ता है। असली मां और अपने अस्तित्व के बारे में पता लगाने के लिए प्रिया मनाली आ जाती है और यहां के एक कॉलेज में अब वो एडमिशन ले लेती है। अब प्रिया की असली कहानी मनाली में ही दिखाई जाएगी।  

वैम्पायर है नागिन और चील का बच्चा
प्रिया के मनाली पहुंचते ही शो कुछ तो है में मेल लीड किरदार की एंट्री होती है। जो कि रेहान(हर्ष राजपूत) का है। रेहान राजपूत ही वो लिंक है जो कि कुछ तो है को नागिन-5 की कहानी से जोड़ता है। जी हां, आदिनागिन बानी(सुरभि चंदना) और चील वीर(शरद मल्होत्रा) का बच्चा ही रेहान है। प्रकृति से खिलाफ हुए चील और नागिन के मिलन से पैदा हुआ बच्चा शापित है। वो ना तो चील है और ना ही नाग...। रेहान एक वैम्पायर है जो कि इंसानों का खून पीकर जिंदा रहता है। उसे उजाले से नफरत और अंधेरा ही उसका साथी है। पहले ही एपिसोड में रेहान की सुपरपावर दिखाई जाती है जब वो मनाली पहुंचकर एक लड़के को मौत के घाट उतारता है और फिर उसका खून पी जाता है।

2 शक्तिशाली लोगों की कहानी है कुछ तो है
देखा जाए तो कुछ तो है की कहानी इस बार दर्शकों को अलग ही जोन में ले जाने वाली है। ये ना तो नाग वंश के बारे में और ना ही चीलों के बारे में है। इस बार कहानी में वैम्पायर है और एक सुपरगर्ल भी। जी हां, प्रिया भी एक आम लड़की नहीं है। प्रिया के पास सुपरपावर्स है जिसके इस्तेमाल से वो खुद को हमेशा सुरक्षित रखती है और समाज ही भलाई के लिए इस्तेमाल करती है। अब कुछ तो है में इन 2 शक्तिशाली लोगों की कहानी देखने को मिलने वाली है। कैसे आगे बढ़ेगी प्रिया और रेहान की कहानी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। 


प्रिया और रेहान का है खास कनेक्शन
प्रिया फिलहाल अपनी मां की खोज में निकल पड़ी है। वो जानना चाहती है आखिर वो किसकी बेटी है। इसी खोज में उसे एक तस्वीर मिलती है जिसमें आदिनागिन बानी अपनी 5 फीमेल फ्रेंड्स के खड़ी होती है इसी तस्वीर में से एक प्रिया की मां है। प्रिया अब इस कड़ी को सुलझाने में जुट गई है। वैसे ये तो क्लियर है कि प्रिया का बानी से कोई ना कोई कनेक्शन तो जरूर है। साथ ही प्रिया का रेहान से भी खास कलेक्शन है। क्योंकि रेहान हार्मोनिका बजाता है और उसकी ये धुन प्रिया को अनकंट्रोल कर देती है। प्रिया अपने बस में नहीं रह पाती है और डांस करने लगती है। प्रिया बचपन से ये धुन सुनती आ रही है। क्या है रेहान की इस धुन से प्रिया का कनेक्शन ये जल्द ही आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को पता चलेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।