लाइव टीवी

Mika Singh Car Breaks: रात 3 बजे हुई मीका स‍िंंह की कार खराब, फैंस ने तब की मदद, मगर जानते हैं साथ में कौन था?

Updated Jul 19, 2021 | 11:53 IST

Mika Singh car breaks down: मीका सिंह की देर रात कार बीच रास्ते में हुई खराब। मदद के लिए जमा हो गई फैन्स की भीड़....

Loading ...
मीका सिंह।
मुख्य बातें
  • सिंगर मीका सिंह का फैन मूमेंट देखने को मिला।
  • मीका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फैन्स से घिरे नजर आ रहे हैं।
  • ये वाकया मीका सिंह की देर रात कार खराब होने पर हुआ।

मीका सिंह की पॉपुलैरिटी के बारे में तो सब जानते हैं। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का फैन मूमेंट देखने को मिला। मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फैन्स से घिरे नजर आ रहे हैं। दरअसल लोकप्रिय गायक मीका सिंह जब देर रात अपनी गाड़ी से सफर कर रहे थे तो उनकी कार बीच में खराब हो गई। ऐसे में मीका सिंह की मदद के लिए बड़ी भीड़ जमा हो गई। मुंबई शहर में रात के 3 बजे बारिश होने के दौरान मीका सिंह के साथ ऐसा हुआ।

मीका सिंह की कार आधी रात में मुंबई की बारिश में बंद हो गई। ऐसे में कई लोग उनकी मदद के लिए पहुंच गए। मीका ने फैन्स से उनकी मदद के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मीका सिंह के साथ कार में एक्ट्रेस और पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी साथ थीं। 

मीका सिंह ने बताया था कि वो महामारी के दौरान 10 महीने तक बिना काम के रहे हैं। लेकिन उनको वेतन चेक से 10% बचाने की बचपन की आदत से आदत है जिससे उन्हें इस कठिन समय में मदद मिली। सिंगर ने महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद की। मीका सिंह ने बताया, 'जब पिछले साल पहली लहर शुरू हुई और चीजें थम गईं, तो कई लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, मैंने उनका समर्थन करने का फैसला किया। मैं उन्हें भूखे मरते नहीं देख सकता था। चूंकि मैं दिल्ली के बाहरी इलाके में अपने फार्महाउस पर था, इसलिए हमने लंगर सेवा शुरू करने का फैसला किया। मैं पूरे एक साल दिल्ली में रहा। धीरे-धीरे, हमने क्षेत्र बढ़ाया और अब हम मुंबई और अन्य हिस्सों में एक्टिव हैं। चीजें पूरे भारत में चलेंगी क्योंकि कई अभिनेता मिशन में मेरे साथ जुड़ रहे हैं।'

मीका सिंह हाल ही में कमाल आर खान के साथ लड़ाई को लेकर सुर्खियों में आए थे। मीका सिंह ने कमाल आर खान के खिलाफ एक सॉन्ग 'कुत्ता' की घोषणा की थी। बदले में केआरके ने गायक के खिलाफ एक गीत 'सुवर' का लाने को कहा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।