लाइव टीवी

Neha Dhupia Pregnant: नेहा धूपिया हैं प्रेग्नेंट, जल्द पति अंगद बेदी संग करेंगी दूसरे बच्चे का स्वागत

Updated Jul 19, 2021 | 10:40 IST

Neha Dhupia pregnant Expecting Second baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। अंगद और नेहा जल्द अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं...

Loading ...
नेहा धूपिया और अंगद बेदी।
मुख्य बातें
  • नेहा धूपिया के फैन्स के लिए खुशखबरी है।
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं।
  • अंगद और नेहा जल्द करेंगे दूसरे बच्चे का वेलकम।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के फैन्स के लिए खुशखबरी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। अंगद और नेहा जल्द अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। हाल ही में नेहा धूपिया ने खुद इस गुड न्यूज को फैन्स के साथ शेयर किया है। नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'इस कैप्शन को तय करने में 2 दिन लगे…और सबसे अच्छा जो सोच सकते थे वह था भगवान आपका धन्यवाद...'। 

इस फोटो में नेहा के साथ उनके पति अंगद बेदी और बेटी मेहर भी नजर आ रही हैं। तीनों ने मैचिंग ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है। नेहा धूपिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही है। एक्ट्रेस की ये फैमिली फोटो बेहद खूबसूरत दिख रही है। 

जैसे ही नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इस खबर को शेयर किया। वैसे ही सितारों ने उनको बधाई देनी शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा, रोहित रेड्डी, सानिया मिर्जा, दिलजीत दोसांझ, संदीपा धर सहित कई सेलेब्स कपल को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 3 साल पहले एक्टर अंगद बेदी से शादी की थी। मालूम हो कि नेहा ने 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से एक्टर अंगद बेदी संग दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उनके बेटी मेहर का जन्म हुआ था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री नेहा धूपिया जल्द एक वेब शो में पुलिस वाले के रूप में नजर आएंगी, जिसमें यामी गौतम भी होंगी। इसके अलावा वो विद्युत जामवाल और रुक्मिणी मैत्रा के साथ एक एक्शन फिल्म 'सनक' में भी नजर आएंगी।

अंगद को आखिरी बार 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में देखा गया था। उन्होंने अंशुमन सक्सेना की भूमिका निभाई थी। फिल्म COVID-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।