लाइव टीवी

Mohit Marwah की पत्नी अंतरा की हुई गोद भराई, सोनम-अर्जुन से लेकर न्यूली मैरिड कपल रिया-करण तक आए नजर

Updated Aug 19, 2021 | 08:24 IST

Mohit marwah wife Antara Motiwala baby shower: सोनम कपूर और रिया कपूर के कजिन भाई मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा प्रेग्नेंट हैं। मोहित मारवाह और अंतरा मारवाह जल्द ही अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं...

Loading ...
अंतरा मारवाह की गोद भराई।
मुख्य बातें
  • कपूर खानदान एक बार फिर से सेलिब्रेशन के लिए एकजुट हो गया
  • रिया कपूर की शादी के बाद अब अंतरा मारवाह की गोद भराई का जश्न मनाया गया
  • सोनम कपूर के कजिन भाई मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा प्रेग्नेंट हैं

ऐसा लगता है कि कपूर परिवार में मौज-मस्ती, ढेर सारे जोश और खुशियों का समय चल रहा है। अभी 14 अगस्त को ही रिया कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी की है। कपल सिर्फ कपूर परिवार और कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधा। दिलचस्प बात यह है कि रिया ने मुंबई में अपने घर पर और अपने लिविंग रूम में शादी की। हालांकि, जश्न यहीं नहीं रुका। कल रात ही कपूर खानदान एक बार फिर एकजुट हो गया और इस बार अंतरा मोतीवाला मारवाह की गोद भराई मनाई गई।

जी हां, सोनम कपूर और रिया कपूर के कजिन भाई मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा प्रेग्नेंट हैं। मोहित मारवाह और अंतरा मारवाह जल्द ही अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसी खुशी के मौके पर पूरा कपूर खानदान एकसाथ नजर आया और परिवार के सदस्यों ने मिलकर एकसाथ सेलिब्रेशन किया। अंतरा मारवाह की गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि बेहद खूबसूरत हैं। 

सोनम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जिसमें पूरा परिवार एकसाथ मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। सोनम के साथ अंतरा, अभिनेता अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर सहित अन्य लोग पोज दे रहे थे। नवविवाहित कपल रिया और करण भी पिक्चर-परफेक्ट फ्रेम का हिस्सा थे। सोनम ने तस्वीरों को कैप्शन दिया-  'खानदान फॉर द अंतरा की गोद भराई। हम आपको प्यार करते हैं।' 

सोनम कपूर के अलावा खुशी, शनाया और अर्जुन ने भी गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हर कोई इस मौके पर बेहद खुश और अंतरा को बधाई देता नजर आई। कपूर परिवार की बेटियां इस दौरान एथनिक लुक में काफी स्टनिंग नजर आईं। न्यूलीवेड रिया ने अपने लुक को मिनिमल रखा और इस ओकेजन के लिए खूबसूरत आउटफिट को चुना। अंतरा एथनिक वियर में काफी खूबसूरत लग रही थीं और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो बेमिसाल था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।