लाइव टीवी

Video: मौनी रॉय ने सलमान खान के गाने पर किया जबरदस्त डांस, देसी अंदाज में डांस फ्लोर पर लगाई आग

Updated Dec 16, 2020 | 11:27 IST

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मौनी रॉय एक्टर सलमान खान के गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mouni Roy
मुख्य बातें
  • कोरियोग्राफर पुनीत पाठक की शादी में मौनी रॉय ने किया डांस।
  • सलमान खान के गाने पर जमकर नाचीं मौनी रॉय।
  • मौनी रॉय इसमें देसी अंदाज में मस्ती से डांस करती दिख रही हैं।

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक हाल ही में निधि मुनि सिंह संग शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही और उनकी शादी की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। 

पुनीत की शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे जिनमें एक्ट्रेस मौनी रॉय भी शामिल थीं। यहां उन्होंने जमकर मस्ती की और उनका एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो सलमान खान के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इसमें मौनी साल 2000 में रिलीज हुई सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे के गाने 'प्यार दिलों का मेला है' पर देसी अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। डांस करते हुए मौनी ने अपने दुपट्टे को गले में डालकर थिरकती दिख रही हैं। 

इस वीडियो में मौनी के साथ डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन व मुक्ति मोहन भी डांस करती नजर आ रही हैं। शक्ति ने इंस्टाग्राम पर ये डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर शक्ति ने लिखा, 'लेडीज... हिट द फ्लोर।' मौनी ने ना केवल सलमान खान के बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन के मशहूर गाने कजरारे कजरारे पर भी डांस किया। मालूम हो कि पुनीत 11 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।