लाइव टीवी

बुजुर्गों से लूटपाट के मामले में 'सावधान इंडिया' का एक्टर गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी बनकर बनाता था शिकार

TV Actor Arrested
Updated Dec 16, 2020 | 11:48 IST

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 40 साल के एक शख्स को लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया है जो पुलिस अधिकारी बनकर देहरादून और चंडीगढ़ के लोगों के साथ लूटपाट करता था।

Loading ...
TV Actor ArrestedTV Actor Arrested
TV Actor Arrested
मुख्य बातें
  • लूटपाट के मामले में टीवी एक्टर गिरफ्तार।
  • आरोपी 'सावधान इंडिया' समेत कई शो में कर चुका है काम।
  • मुंबई से फ्लाइट के जरिए देहरादून और चंडीगढ़ में करता था लूटपाट।

मशहूर टीवी शो सावधान इंडिया के एक्टर को मुंबई क्राइम ब्रांच ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। 40 साल का यह टीवी एक्टर कथित तौर पर पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग लोगों को लूटता था। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी सलमान जाफिर (जाकिर) ज्यादातर देहरादून और चंडीगढ़ के लोगों को लूटता था और मुंबई से फ्लाइट में सफर करता था। अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने ट्रांजिट रिमांड पर इसे देहरादून पुलिस को सौंप दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस शख्स को मुंबई पुलिस (वेस्ट), देहरादून के पटेल नगर की पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट के जॉइंट ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया है।

देहरादून पुलिस ने आरोपी पर बुजुर्ग महिला के 5 लाख रुपये के सोने के गहने लूटने का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है, उसका कहना है कि कोई काम नहीं होने की वजह से वो ये जुर्म करता था।

अधिकारियों के मुताबिक यह आरोपी कई टीवी शो में काम कर चुका है जिसमें सावधान इंडिया, चित्तौड़गढ़ की राजकुमारी पद्मिनी और छत्रपति राजा शिवाजी शामिल हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।