लाइव टीवी

क्या इस साल दुल्हन बन जाएंगी मौनी रॉय, मां ने की बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के परिवार से मुलाकात

Mouni Roy
Updated Mar 17, 2021 | 20:57 IST

Mouni Roy Marriage: मौनी रॉय इन दिनों बैंकर को डेट कर रही हैं। अब जल्द ही मौनी रॉय शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दोनों की फैमिली हाल ही में एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर मिली हैं।

Loading ...
Mouni RoyMouni Roy
Mouni Roy
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय इन दिनों बैंकर सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं।
  • मौनी रॉय के पेरेंट्स के साथ उनके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार काफी सहज हैं।
  • मौनी रॉय की मां कुछ वक्त पहले ही सूरज के परिवार से मिली थी।

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों दुबई के बैंकर सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मौनी और सूरज के परिवार एक दूसरे से मिले हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय की मां कुछ वक्त पहले ही सूरज के परिवार से मिली थी। ये मीटिंग एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी। मंदिरा बेदी मौनी रॉय की बेहद खास दोस्त हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय के पेरेंट्स के साथ उनके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार काफी सहज हैं। इस कारण से ही मौनी ने शादी करने का फैसला लिया है।        

बैंकर हैं सूरज नांबियार 
सूरज नांबियार दुबई में ही रहते हैं। वह पेशे से एक बैंकर हैं। दोनों के अफेयर की खबरें साल 2019 में आई थी। मौनी रॉय की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। 

मुंबई मिरर से बातचीत में मौनी ने कहा था, 'मुझे सही शख्स का इंतजार है, मैं किसी को भी ऐसी ही डेट नहीं कर सकती हूं।' आपको बता दें कि लॉकडाउन में मौनी रॉय अपनी बहन और जीजाजी के साथ दुबई में थीं।

फैमिली के साथ शेयर की फोटो
मौनी रॉय ने इससे पहले सूरज के परिवार के साथ एक फोटो शेयर की थी। मौनी ने सूरज के पेरेंट्स को ‘मॉम-डैड’ से संबोधित किया था। ऐसे में एक्ट्रेस भी सूरज के पेरेंट्स के साथ काफी सहज हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में जी5 की वेबसीरीज लंदन कॉन्फिडेंशियल में नजर आई थीं। इसके अलावा अब वह रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करने वाली हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।