लाइव टीवी

Narendra Modi Birthday: जन्‍मदिन पर पीएम मोदी को सितारों ने दीं शुभकामनाएं, कंगना ने कहा- आप राम और कृष्ण की तरह अमर हैं

Updated Sep 17, 2022 | 14:54 IST

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है। उनके लिए देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं। बॉलीवुड के सितारों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Loading ...
Kangana Ranaut wishes PM Modi on his birthday
मुख्य बातें
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है।
  • इस अवसर पर उनके लिए देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं।

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है। उनके लिए देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत देश और दुनिया के कई दिग्गज नेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा पूरे देश में जोर शोर से मना रही है। उत्तर प्रदेश में उनके जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा आज से शुरू होकर गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर तक चलेगा।

कंगना रनौत ने बताया शक्तिशाली शख्स 

बॉलीवुड के सितारों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस मौके पर अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी पीएम मोदी को विश किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सबसे पावरफुल इंसान बता कर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'बचपन में चाय बेचने से और एक ग्रह पर एक शक्तिशाली शख्स बनने तक...क्या अतुलनीय सफर है आपका, आपकी लंबी आयु की कामना करती हूं..., आप राम और कृष्ण की तरह पीएम मोदी अमर हैं। उनकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता।'

अनुपम खेर ने ऐसे दी बधाई

अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का शपथ लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे। आप अपनी शपथ की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयत्न कर रहे हैं। सालों तक करते रहेंगे। आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद। जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी जी।'

अक्षय कुमार ने की लंबी उम्र की कामना 

अक्षय कुमार ने लिखा, 'आपकी दूर दृष्टि, आपकी गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता जैसी आपकी कुछ जीचें मुझे बहुत प्रेरित करती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी।' अक्षय कुमार ने उनके साथ तस्वीर भी शेयर की है। 

परेश रावल ने इस तरह दी बधाई

बीजेपी पूर्व सांसद और बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने भी नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'भगवान से आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लंबी आयु के साथ मजबूत बने रहिए नरेंद्र मोदी जी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।