लाइव टीवी

पहली बार बनने जा रही Neetu Kapoor-Anil Kapoor की जोड़ी, फिल्म जुग जुग जियो में कर रहे साथ काम

Updated Oct 26, 2020 | 17:12 IST

Neetu Kapoor Anil Kapoor Jug Jug Jiyo: फिल्म जुग जुग जियो में नीतू कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल निभाने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू होने वाली है..

Loading ...
अनिल कपूर और नीतू कपूर।
मुख्य बातें
  • फिल्ममेकर राज मेहता पहली बार अनिल कपूर और नीतू कपूर को साथ लेकर आ रहे हैं।
  • अनिल कपूर और नीतू कपूर ने पहले कभी साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की है।
  • फिल्म जुग जुग जियो में दर्शकों को ये फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी।

अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म गुड न्यूज लेकर आए राज मेहता एकबार फिर से अपने फैन्स के लिए एक नया सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। 2019 में आई गुड न्यूज को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। अब राज ने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है और इसी के लिए वो चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। इस बार राज मेहता जो प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं उसका नाम जुग जुग जियो है। फिल्म जुग जुग जियो में वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल निभाने वाले हैं। 

मां का रोल निभाएंगी नीतू कपूर
फिल्म जुग जुग जियो के जरिए नीतू कपूर एक बार फिर से काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार नीतू कपूर की अनिल कपूर साथ जोड़ी बनने वाली है। दोनों वरुण धवन-कियारा आडवाणी की आने वाली इस रोमांटिक फिल्म में माता-पिता का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। अनिल कपूर और नीतू कपूर फिल्म में वरुण धवन के माता-पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

फिल्म में कियारा आडवाणी लीड हीरोइन हैं और इसे राज मेहता डायरेक्ट करने वाले हैं। राज मेहता की कियारा आडवाणी के साथ ये बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म होगी, क्योंकि इससे पहले दोनों साथ में गुड न्यूज में काम कर चुके हैं।

पहली बार साथ दिखेगी नीतू कपूर-अनिल कपूर की जोड़ी
फिल्ममेकर राज मेहता पहली बार अनिल कपूर और नीतू कपूर को साथ लेकर आ रहे हैं। दोनों ने पहले कभी साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की है। जुग जुग जियो के प्रोड्यूसर करण जौहर बताते हैं कि नीतू कपूर और अनिल कपूर सेम ऐज के हैं लेकिन फिर भी दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया। नीतू कपूर ने अनिल कपूर से पहले ऋषि कपूर के साथ करियर की शुरुआत कर दी थी। इसलिए वो अनिल कपूर की जेनरेशन से पहले में गिनी जाने लगीं। यही वजह रही कि दोनों कभी साथ नहीं दिखे।  

डायरेक्टर राज मेहता की अगली फिल्म को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक एक करीबी सूत्र ने बताया है कि यह एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। जिसपर राज ने अपने राइटिंग पार्टनर ऋषभ शर्मा के साथ काम किया है। आपको बता दें, ये फिल्म अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की गुड न्यूज की सीक्वल नहीं है। नई फिल्म की कहानी उत्तर भारत के बैकड्रॉप पर होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।