लाइव टीवी

Neetu Kapoor ने गिनाई होने वाली बहू की खूबियां, बोलीं- 'Ranbir और Alia एक-दूजे के लिए बने हैं'

Updated Apr 09, 2022 | 07:43 IST

Neetu Kapoor on Alia Ranbir Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और क्यूट कपल में से एक है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और 14 तारीख को शादी करने वाले हैं।

Loading ...
Neetu Kapoor on Alia Ranbir Wedding
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक कपल में से एक है
  • एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अंकल रॉबिन भट्ट ने शादी की डेट कंफर्म कर दी हैं।
  • दोनों सितारे 14 अप्रैल को आरके हाउस में शादी कर रहे हैं।

Neetu Kapoor on Alia Ranbir Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और क्यूट कपल में से एक है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में रणबीर और आलिया साथ दिखे थे जिसके बाद दोनों के रिलेशन में होने की खबरें आने लगी थीं। अब आलिया और रणबीर के फैंस सातवें आसमान पर हैं क्योंकि दोनों आखिरकार शादी कर रहे हैं। रणबीर और आलिया 14 तारीख को शादी करने वाले हैं। 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अंकल रॉबिन भट्ट ने शादी की डेट कंफर्म कर दी हैं। रॉबिन भट्ट का कहना है कि 14 तारीख को शादी। रॉबिन भट्ट ने एक बातचीत में बताया, '13 तारीख को मेहंदी है और 14 तारीख को शादी है।' दोनों की शादी से उनके परिवार वाले और रिश्तेदार बेहद खुश हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपनी खुशी जताई। नीतू कपूर ने दोनों की शादी के सवाल पर कहा, आलिया बहुत ही, बहुत ही प्यारी लड़की है। मैं उसे बहुत पसंद करती हूं। वे दोनों (आलिया-रणबीर) एक-दूसरे के लिए बने हैं। दोनों काफी कुछ एक जैसे हैं, तो मैं उम्मीद करती हूं कि जल्दी हो जाए।' 

पढ़ें- 'आलिया कपूर' नाम होगा बेहद लकी, संजय बी जुमानी ने की भविष्यवाणी- 'रणबीर कपूर से शादी के बाद बदल जाएगी किस्मत'

बताईं आलिया-रणबीर की समानताएं

नीतू कपूर ने आलिया और रणबीर की समानताओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि रणबीर सच्चे दिल का है। वह किसी से नहीं जलता। उसके दिन में कोई नेगेटिविटी नहीं है। आलिया भी ऐसी ही है। दोनों बहुत ही कॉन्फिडेंट हैं और किसी का बुरा नहीं चाहते। मुझे लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

नीतू कपूर ने दी शादी की जानकारी

आलिया-रणबीर की शादी की जानकारी देते हुए नीतू कपूर बोलीं, रणबीर आरके हाउस में शादी कर रहे हैं। वहीं खुशी के इस मौके को प्राइवेट रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं तो खुशी बांटूं। मैं तो ठोक कर बोलूं कि हां, हो रही है, लेकिन आजकल के जमाने के बच्चे अलग हैं। दोनों काफी प्राइवेट हैं। 

एक्ट्रेस नीतू कपूर की बात करें तो वो बेटे की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शादी के लिए अपने आउटफिट भी तैयार करवा लिए हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक नीतू कपूर मनीष मलहोत्रा द्वारा तैयार किए गए आउटफिट में नजर आएंगी। शादी की तैयारियों के बीच टीम के कुछ सदस्य नीतू के साथ आउटफिट के पैकेट्स को स्टोर से बांद्रा स्थित रणबीर के घर ले जाते हुए नजर आए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।