लाइव टीवी

ऋषि कपूर को बहुत याद करते हैं बेटे रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर ने बताया- फोन में है पिता की फोटो का स्क्रीनसेवर

Updated May 01, 2022 | 06:56 IST

एक्टर ऋषि कपूर का साल 2020 में कैंसर से निधन हो गया था। अब हाल ही में नीतू कपूर ने बताया कि उनका परिवार हर दिन ऋषि कपूर को याद करता है। बेटे रणबीर कपूर के फोन में है पिता की फोटो का स्क्रीनसेवर।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neetu Kapoor with Son Ranbir Kapoor and Late Husband Rishi Kapoor
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर ने बताया दिवंगत पति ऋषि कपूर को रोज करते हैं याद।
  • बेटे रणबीर कपूर के फोन में है पिता ऋषि कपूर की फोटो का स्क्रीनसेवर।
  • मालूम हो कि 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

Neetu Kapoor on Late Husband Rishi Kapoor: बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से निधन हो गया था। हाल ही में उनके निधन को दो साल पूरे हो गए और इस मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर रिएलिटी शो का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने दिवंगत पति के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। 

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बोलीं- रोज कोई ना कोई उनकी याद दिला देता है

नीतू कपूर ने किया ये पोस्ट

नीतू कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ऋषि जी को हमें छोड़कर गए आज दो साल हो गए हैं। 45 साल से पार्टनर रहे शख्स को खोना मुश्किल और दर्दनाक था और उस समय मेरे पास ठीक रहने का एक ही तरीका था कि मैं खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखूं .. मूवी और टेलीविजन ने इसमें मेरी मदद की। ऋषिजी हमेशा याद किए जाएंगे और हमेशा सभी के दिल में रहेंगे।'

दिवंगत पति को लेकर कही ये बात

नीतू कपूर ने न्यूज 18 से ऋषि कपूर के निधन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक दिन भी नहीं गुजरता जब उनका परिवार ऋषि कपूर को याद नहीं करता। उन्होंने बताया कि शुरुआती 6 महीने काफी मुश्किल थे। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अब जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन आज भी हर रोज उन्हें याद करते हैं। 

ये भी पढ़ें:  जब रणबीर ने किया था खुलासा, पिता ऋषि कपूर को बार-बार सता रहा था इस चीज का डर

बेटे रणबीर के बारे में बताई ये बात

नीतू ने बेटे रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए बताया कि वो अपने पिता को बहुत याद करते हैं। उन्होंने बताया कि रणबीर के फोन में ऋषि कपूर की तस्वीर का स्क्रीनसेवर है। उन्होंने बताया कि कई बार कई बार रणबीर भावुक हो जाते हैं लेकिन मजबूत रहते हैं। मालूम हो कि हाल ही शादी करने वाली रणबीर के वेडिंग फंक्शंस में भी वो कई जगह अपने दिवंगत पिता की तस्वीर हाथ में लिए नजर आए थे।

 

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स को जज कर रही हैं। इसके अलावा अब वो राज मेहता की फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगी, जिसमें उनके अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।