लाइव टीवी

Top Bollywood News: कनिका कपूर पर लगा गाना चोरी करने का आरोप तो शाहरुख खान ने किया बड़ा ऐलान 

Updated Apr 30, 2022 | 23:28 IST

Top Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड इंडस्ट्री से रोजाना की तरह आज भी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। कनिका कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान और अक्षय खन्ना समेत आज कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी सुर्खियों में रहे।   

Loading ...
Trending Bollywood News Today 30 April 2022
मुख्य बातें
  • कनिका कपूर पर लगा गाना चुराने का आरोप।
  • शाहरुख खान ने किया बड़ा ऐलान।
  • आईपीएस राकेश मारिया को लेकर बनेगी फिल्म।

Trending Bollywood News 30 April 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब कोई हलचल ना होती हो। रोजाना कई बॉलीवुड सितारे अपनी एक्टिविटीज की वजह से सुर्खियों में छा जाते हैं। रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऐसी कई बड़ी खबर सामने आईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। बात करें अगर आज के टॉप बॉलीवुड न्यूज की तो आज सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीर छाई रही। दूसरी ओर शाहरुख खान ने एक ऐसा बड़ा ऐलान किया है जिसकी वजह से क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। अगर आपने आज की बड़ी बॉलीवुड खबरों पर नजर नहीं बनाई है तो यहां आप टॉप बॉलीवुड न्यूज एक ही लेख में पढ़ सकते हैं।

Also Read: KGF स्टार Yash ने पान मसाला ब्रांड की डील ठुकाराई, ऐड के लिए ऑफर हुए थे करोड़ों रुपये

पॉप सिंगर Taz का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज दुखद खबर सामने आई है। 90 और 2000 के दशक के जाने-माने पॉप सिंगर Taz का आज निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में सिंगर ने अपनी आखिरी सांसें लीं। उनका असली नाम तरसमे सिंह सैनी था। कुछ रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन 29 अप्रैल को हुआ था। वह हर्निया से पीड़ित थे और तकरीबन 2 साल पहले उनकी सर्जरी होने वाली थी लेकिन कोविड-19 की वजह से सर्जरी नहीं हो पाई थी। कहा जा रहा है कि हाल ही में वह कोमा से बाहर आए थे।

कनिका कपूर पर लगा गाना चोरी करने का आरोप

कुछ दिनों पहले ही जानी-मानी सिंगर कनिका कपूर का 'Buhe Bariyan' रिलीज हुआ था जिसने कई लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सिंगर हदीका कियानी ने कनिका पर उनका गाना चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर बात करते हुए कनिका कपूर ने कहा कि उन्होंने एक पंजाबी गाना सुना था जिसकी एक लाइन उन्होंने अपने गाने में इस्तेमाल की है। उन्हें नहीं पता कि यह गाना पंजाब का है या अफगानिस्तान का या पाकिस्तान का। लेकिन अगर किसी को दुख पहुंचा है तो वह माफी मांगती हैं। 

सोशल मीडिया पर छाईं आलिया भट्ट की तस्वीरें  

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट के मेहंदी सेरेमनी के दौरान आकांक्षा उनका हाथ पकड़कर फूट-फूटकर रो रही हैं। जैसे ही यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही लोगों ने इसे फ्रेंडशिप गोल कहना शुरू कर दिया। लोगों को आकांक्षा रंजन कपूर द्वारा साझा की गई यह फोटोज बहुत पसंद आईं। 

Also Read: आमिर खान और करीना कपूर खान ने लिया ऐसा अजीबोगरीब चैलेंज, वीडियो देख लोगों ने कहा- बूढ़ा-बूढ़ी

शाहरुख खान ने किया बड़ा ऐलान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि उनकी क्रिकेट टीम मेजर लीग क्रिकेट टी20 के साथ मिलकर लॉस एंजेलिस में एक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करने वाली है। शाहरुख खान ने कहा कि उनके लिए यह प्रोजेक्ट बहुत रोमांचक है और क्रिकेट के लिए यह एक परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ने वाला है। तकरीबन 15 एकड़ की जमीन पर वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम खड़ा किया जाएगा, जिसमें लगभग 10 सजार सीटिंग कैपेसिटी होगी।

आईपीएस राकेश मारिया पर बनेगी फिल्म

रोहित शेट्टी ने हाल ही में ऐलान किया है कि वह मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर बायोपिक बनाने वाले हैं। बायोपिक को बनाने के लिए उन्होंने रिलायंस एंटरटेनमेंट का हाथ थामा है। यह बायोपिक राकेश मारिया के 2020 के संस्मरण 'लेट मी से इट नाउ' पर आधारित होगी। वर्ष 1993 में पुलिस उपायुक्त के रूप में राकेश मारिया ने मुंबई सीरियल धमाकों के मामले को सुलझाया था। इसके साथ उन्होंने 2003 गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बाजार दोहरे विस्फोट मामले को भी सुलझाया है।

दृश्यम 2 में हुई अक्षय खन्ना की एंट्री

हाल ही में यह खबर आई है कि अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री हो गई है। इस फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था जिसके बाद दृश्यम 2 को बनाने का फैसला लिया गया था। लोगों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।