लाइव टीवी

नीतू कपूर ने शेयर किया कपूर खानदान की फेमस होली पार्टी का वीडियो, वाइल्ड होली मनाते दिखे राज कपूर

Updated Mar 18, 2022 | 19:35 IST

Neetu Kapoor Shared A Throwback Video: बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर ने अपनी यादें ताजा करते हुए राज कपूर की वाइल्ड होली पार्टी का एक वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Loading ...
Neetu Kapoor
मुख्य बातें
  • आज पूरे भारत में मनाई जा रही है होली।
  • होली पर नीतू कपूर ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो।
  • वीडियो में दिखी राज कपूर की वाइल्ड होली पार्टी।

Neetu Kapoor Shared A Throwback Video Of Wild Holi Party Of Raj Kapoor And Rishi Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर श्री 420, आवारा और मेरा नाम जोकर जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह होली पर अपनी वाइल्ड पार्टी के लिए भी पॉपुलर थे। राज कपूर होली के दौरान वाइल्ड होली पार्टी का आयोजन करते थे जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक सितारे शामिल होते थे। राज कपूर की होली पार्टी में एक दूसरे को रंग वाले पानी में फेंकना, होली के गानों पर नाचना, फाल्गुन के गीत गाना और कई तरह के कार्यक्रम होते थे। आज उनकी बहू नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो ना ही सिर्फ राज कपूर बल्कि उनकी वाइल्ड होली पार्टीज की यादें भी ताजा कर रहा है। 

Also Read: Bollywood Holi 2022: कैटरीना कैफ की सास ने बहू के गाल पर मला गुलाल, बॉलीवुड में ऐसे हुआ होली सेलिब्रेशन

नीतू कपूर ने होली 2022 के दिन अपने इंस्टाग्राम पर जो थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है उसमें यह देखा जा सकता है कि कुछ आदमी एक दूसरे को रंग वाले पानी के पूल में डाल रहे हैं। और इनमें से एक राज कपूर भी हैं जो अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर और शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी को भी देखा जा सकता है। नीतू कपूर द्वारा साझा की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने सफेद कुर्ता पहना है और वह अपने बेटे रणबीर कपूर को अपनी गोदी में लेकर बैठी हुई हैं। 

Also Read: Holi 2022 Movie: होली पर नहीं है बाहर जाने का मन? तो यूट्यूब पर फ्री में देखें ये बॉलीवुड फिल्में

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषि कुछ औरतों के साथ डांस कर रहे हैं वहीं राज और शम्मी कपूर भी जमकर ठहाके लगा रहे हैं। इस वीडियो में एक ऐसा मोड़ आता है जहां राज कपूर भी डांस करने लग जाते हैं। नीतू कपूर द्वारा साझा की गई वीडियो में राज कपूर का वॉइस ओवर है जहां वह यह बता रहे हैं कि उनका फेवरेट रंग सफेद है। नीतू कपूर द्वारा साझा की गई वीडियो को देखकर फैन्स बहुत खुश हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'खूबसूरत यादें'। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।