लाइव टीवी

Holi 2022: अनुपमा की रूपाली गांगुली पर चढ़ा होली का रंग तो रंगो और गुलाल से सराबोर हुआ पूरा टीवी जगत

Updated Mar 18, 2022 | 17:20 IST

TV Celebs Holi 2022 Celebration: आज पूरे भारत में रंगों का त्यौहार होली पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली के रंग में कई टीवी सेलिब्रिटीज भी रंग चुके हैं। यहां देखें टीवी इंडस्ट्री में सेलेब्स की होली कैसी रही।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
TV Celebs Holi 2022 Celebration Pictures
मुख्य बातें
  • आज पूरे भारत में मनाया जा रहा है होली का त्यौहार।
  • रंगो के त्यौहार में झूम उठा पूरा टीवी जगत।
  • टीवी सेलेब्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया यह त्यौहार।

TV Celebs Holi 2022 Celebration Pictures And Videos: आज पूरे भारत में रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है (Holi 2022)। बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस त्यौहार से अछूते नहीं रहे (Holi 2022 Celebration)। होली के त्यौहार की वजह से आज पूरे टीवी इंडस्ट्री में धूम मची हुई है। छोटे पर्दे के जाने-माने कई सेलिब्रिटीज आज अपने परिजनों और दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आए। होली के रंग में आज अनुपमा की रूपाली गांगुली से लेकर गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा तक कई टीवी अदाकारा झूमती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अंकिता लोखंडे समेत करिश्मा तन्ना, दिव्यंका त्रिपाठी, देबिना बनर्जी और शेफाली जरीवाला समेत कई टीवी अदाकारा अपने पति और परिवार के साथ रजकर होली खेलती हुई दिखीं। यहां देखें टीवी सितारों की होली 2022 कैसी रही (TV Celebs Holi 2022 Celebration Pictures)। 

Also Read: सई-विराट के ड्रामे ने बढ़ाई शो की TRP तो नागिन-6 के आगे सब हुए पानी कम, जानें किन टॉप-10 शोज की हुई हैप्पी होली

ऐसी रही अनुपमा की रूपाली गांगुली की होली (Rupali Ganguly Holi 2022 Celebration)

अनुपमा टीवी सीरियल फेम अदाकारा रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ उन्होंने अपने को-स्टार गौरव खन्ना के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लोगों को रंगो के त्यौहार की बधाई भी दी। 

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने ऐसे मनाई होली (Aishwarya Sharma Bhatt And Neil Bhatt Holi 2022 Celebration)

गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा भट्ट अपने पति नील भट्ट के साथ होली मनाती हुई नजर आईं। अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी और अपने पति की तस्वीर साझा करने के साथ उन्होंने लोगों को इस पर्व की बधाई दी। यह ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की पहली होली थी।

ऐसी रही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की पहली होली (Ankita Lokhande And Vicky Jain Holi 2022 Celebration)

अंकिता और विक्की ने आज अपने दोस्तों और परिवार वालों के लिए होली बैश होस्ट किया था। शादी के बाद यह दोनों आज अपनी पहली होली एक साथ मना रहे हैं। यह टीवी कपल सफेद आउटफिट्स में ट्विन करते हुए नजर आए। 

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा (Karishma Tanna And Varun Bangera Holi 2022 Celebration)

करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण के साथ शादी के बाद पहली होली मना रही हैं। करिश्मा तन्ना ने अपने इंटिमेट होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें वह अपने परिवार वालों और अपने पैट्स के साथ नजर आ रही हैं। 

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya And Vivek Dahiya Holi 2022 Celebration)

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया आज अपनी होली अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ मना रहे हैं। इन दोनों को आज अंकिता और विक्की के होली पार्टी में स्पाॅट किया गया। पपाराजी के लिए यह दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए।

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी (Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary Holi 2022 Celebration)

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। होली मनाने से पहले देबीना और गुरमीत देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए नजर आए। एक वीडियो साझा करते हुए इन दोनों ने अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दीं।

Also Read: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने की शादी की घोषणा, 8 साल के रिश्ते के बाद जुलाई 2022 में लेंगे सात फेरे

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी (Shefali Jariwala And Parag Tyagi Holi 2022 Celebration)

शेफाली जरीवाला होली पर अपने पति पर आपके साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आईं। उन्होंने अपने पति के साथ आज रजकर होली खेली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। 

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी (Anita Hassanandani and Rohit Reddy Holi 2022 Celebration)

अनीता हसनंदानी अपने प्रति रोहित और अपने बेबी बॉय आरव के साथ होली खेलते हुए नजर आईं। उन्होंने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं।

शमा सिकंदर और जेम्स मिलिराॅन (Shama Sikander And James Milliron Holi 2022 Celebration)

शमा सिकंदर और जेम्स हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दोनों ने पिछले हफ्ते गोवा में शादी की थी और कुछ दिनों बाद वह वापस मुंबई आ गए थे। मुंबई आने के बाद मिस्टर और मिसेज अपनी पहली होली खेलते हुए नजर आए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।