लाइव टीवी

अचानक फिल्मों से दूर हो गई थीं बॉबी देओल की एक्ट्रेस, मनोज बाजपेयी से की है शादी

Updated Apr 18, 2021 | 09:49 IST

एक्ट्रेस नेहा आज अपना बर्थडे मना रही हैं। नेहा ने साल 1998 में फिल्म करीब से डेब्यू किया था। आगे चलकर उन्होंने मनोज बाजपेयी से शादी की है। जानिए अब कहां पर हैं नेहा...

Loading ...
Neha, Manoj Bajpayee
मुख्य बातें
  • नेहा का असली नाम शबाना रजा है।
  • नेहा ने साल 1998 में फिल्म करीब से डेब्यू किया था।
  • नेहा ने एक्टर मनोज बाजपेयी से शादी की है। 

मुंबई. फिल्म करीब से चर्चा में आई एक्ट्रेस नेहा 17 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही हैं। नेहा का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ। उनका असली नाम शबाना रजा है। नेहा ने एक्टर मनोज बाजपेयी से शादी की है। 

नेहा ने साल 1998 में फिल्म करीब से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉबी देओल थे। इसके बाद वह साल 1999 में अजय देवगन की फिल्म होगी प्यार की जीत में नजर आई थीं। 

नेहा आखिरी बार साल 2009 में फिल्म एसिड फैक्ट्री में नजर आई थीं। मनोज बाजपेयी की ये दूसरी शादी थी। मनोज बाजपेयी की दिल्ली की एक लड़की से शादी हो गई थी लेकिन स्ट्रगलिंग के दिनों में उनका तलाक हो गया।

ऐसी हुई पहली मुलाकात
साल 1998 में फिल्म सत्या रिलीज हुई और इसके प्रीमियर के दौरान मनोज बाजेपयी की मुलाकात एक्ट्रेस नेहा से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई और जल्द ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

मनोज और नेहा ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने का बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों अपनी प्राइवेट और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखते हैं और अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। 

एक बेटी की मां हैं नेहा
साल 2011 में नेहा ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया। नेहा और मनोज साथ में कम ही नजर आते हैं, इसपर एक्ट्रेस ने कहा था कि हमें बाहर साथ में जाने की जरूरत नहीं है। हम लंबी शामें साथ में बिताते हैं। हमें साथ में घर में रहने से ज्यादा खुशी दूसरी किसी चीज में नहीं मिलती।

मनोज का कहना है कि नेहा ने बेटी का ख्याल रखने के लिए अपना करियर छोड़ दिया जिसके लिए वो उनके आभारी हैं। वहीं एक्टिंग करियर छोड़ने पर नेहा ने कहा था कि जो समय मैं मनोज के साथ बिताती हूं उसके जितना मायने कुछ नहीं रखता। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।