लाइव टीवी

16 साल की उम्र में पूनम ढिल्लन ने पहना था स्विमसूट, पति को सबक सिखाने के लिए किया था अफेयर

Updated Apr 18, 2021 | 10:50 IST

पूनम ढिल्लों आज अपना बर्थडे मना रही हैं। पूनम ने 1978 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उनकी पर्सनल लाइफ बहुत सारे उतार-चढ़ाव से भरी रही थी। जानिए पूनम के बारे में कुछ खास बातें...

Loading ...
Poonam Dhillon
मुख्य बातें
  • पूनम ढिल्लों आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • पूनम ने 1978 में मिस इंडिया का खिताब जीता था।
  • पूनम ने अपनी पहली ही फिल्म में स्विमसूट पहना था। उस वक्त वह 16 साल की थीं।

मुंबई. 80 के दशक की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों आज अपना बर्थडे मना रही हैं। 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पूनम ने 1978 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्म त्रिशूल से डेब्यू किया था। पूनम ने अपनी पहली ही फिल्म में स्विमसूट पहना था। उस वक्त वह 16 साल की थीं।

पूनम ढिल्लों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले फिल्म डायरेक्टर रमेश तलवार को डेट किया था। दोनों फिल्म 'नूरी' की शूटिंग के दौरान बहुत करीब आ गए थे। 

रमेश को पूनम से प्यार हो गया था। जब पूनम ने मुंबई में रहने की इच्छा जताई थी तब रमेश तलवार ने पूनम के लिए एक बंगला भी खरीद लिया था। लेकिन एक समय आकर दोनों में ब्रेकअप हो गया।

अशोक ठोकेरिया से की शादी 
पूनम ने अशोक ठाकेरिया से शादी की थी। दोनों की मुलाकात प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उमेश मेहरा और उनकी पत्नी की ओर से दी गई होली पार्टी में हुई थी। ये वो दौर था जब पूनम ने कुछ ही दिनों पहले अपने पिता को खोया था। वह बेहद उदास थीं। 

अशोक ने पूनम इस मुश्किल वक्त से उबरने में मदद की। दोनों धीरे-धीरे करीब आने लगे और एक दिन दोनों ने शादी भी कर ली। कुछ दिनों तक तो दोनों की शादी ठीक-ठाक चली। शादी के बाद दोनों को एक बेटा और एक बेटी हुए। 

पति को सिखाया सबक
शादी के दो साल बाद अशोक अपने काम में बिजी हो गए और पूनम फिल्मों में वापसी करने की कोशिश करने लगी। पूनम ने बड़े पर्दे पर वापसी करने की सोची लेकिन उनको मन मुताबिक काम नहीं मिल रहा था। 

साल 1994 में पूनम को पता चला कि उनके पति अशोक का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। पूनम ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए खुद भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया। साल 1997 में पूनम ने अशोक से तलाक ले लिया और दोनों बच्चों की कस्टडी अपने पास ले ली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।