लाइव टीवी

गुरु रंधावा संग नोरा फतेही की दिखी सिजलिंग केमिस्‍ट्री, उनके नए गाने 'डांस मेरी रानी' के पोस्‍टर ने फैंस को किया बेताब

Updated Dec 17, 2021 | 21:56 IST

Nora Fatehi and Guru Randhawa new song poster: नोरा फतेही जल्‍द ही गुरु रंधावा संग नए गाने डांस मेरी रानी में नजर आने वाली हैं। उन्‍होंने इसका पोस्‍टर अपने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है। जिसमें दोनों काफी हॉट लग रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Nora Fatehi and Guru Randhawa
मुख्य बातें
  • नोरा और गुरु रंधावा अपने नए गाने पर मचाएंगे धमाल
  • गाने का पोस्‍टर किया गया शेयर
  • फैंस को पसंद आ रही है दोनों की केमिस्‍ट्री

Nora Fatehi and Guru Randhawa upcoming song: डांसिंग क्‍वीन नोरा फतेही और सुपरस्टार सिंगर गुरु रंधावा दोनों मिलकर फैंस के होश उड़ाने वाले हैं। वे जल्‍द ही अपने नए गाने डांस मेरी रानी लेकर आने वाले हैं। इसका पोस्‍टर आज यानि शुक्रवार को रिलीज किया गया। जिसमें दोनों की केमिस्‍ट्री आग लगा रही है। नोरा ने अपकमिंग सॉन्‍ग का पोस्‍टर अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे फैंस का अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा है। 

पोस्‍टर में नोरा का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। वह एफ्रो-क्वीन अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं गुरु रंधावा भी व्‍हाइट शर्ट में कूल लग रहे हैं। दोनों की केमिस्‍ट्री काफी सिजिलिंग है। ये एक पेपी डांस सॉन्‍ग होगा। उनके नए गाने को लेकर फैंस अभी से बेताब नजर आ रहे हैं। 

नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का फर्स्‍ट लुक पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने इसकी झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए लिखा, “हम आपको डांस मेरी रानी के साथ डांस की जादुई दुनिया में ले जाने के लिए आ रहे हैं। ये 12:21 बजे 21/12 को रिलीज़ हो रही है। बने रहें!" 

गाने की पहली झलक दिलकश लगती है, पॉपस्टार गुरु रंधावा अपने सिग्नेचर स्वैग में आते हैं, जबकि डांस क्वीन नोरा फतेही, एफ्रो-क्वीन अवतार में दिखती हैं। इस नए लुक में नोरा फतेही और गुरु रंधावा की हॉट केमिस्ट्री ने फैंस को हैरान कर दिया है। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनके लुक की तारीफ की है। "

एक यूजर ने कमेंट किया, “आग लगेगी आग।” वहीं एक अन्‍य यूजर ने लिखा, हम गाने को देखने के लिए बेताब है। आपका पेअर हिट है। बता दें इससे पहले नोरा ने गाने से जुड़े कुछ झलकी शेयर की थी जिसमें वह मरमेड बनी थीं। यह दूसरी बार है जब नोरा ने गुरु रंधावा के साथ काम किया है। इससे पहले उन्होंने एक और  म्यूजिक वीडियो में काम किया था।

डांस मेरी रानी गाने को गुरु रंधावा और ज़हरा एस खान ने गाया है। इसे रश्मि विराग ने लिखा है और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। वीडियो को बॉस्को लेस्ली मार्टिस द्वारा क्यूरेट, डिज़ाइन और निर्देशित किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।