लाइव टीवी

कोरोनावायरस की चपेट में आईं नोरा फतेही, अर्जुन कपूर के कजिन भाई और भाभी भी हुए संक्रमित 

Updated Dec 30, 2021 | 16:03 IST

Nora Fatehi, Mohit Marwah And Antara Motiwala Tests Corona Postive: बॉलीवुड जगत में धीरे-धीरे कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी के बाद अब नोरा फतेही, मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा भी कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कोरोना की चपेट में आईं नोरा, यह सेलेब्स भी हुए संक्रमित
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड इंडस्ट्री में बढ़ता जा रहा है कोविड-19 का साया।
  • मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा भी हुए कोरोना संक्रमित।
  • कोरोनावायरस की चपेट में आईं नोरा फतेही। 

Nora Fatehi, Mohit Marwah And Antara Motiwala Tests Positive For Covid-19: बॉलीवुड जगत में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के कोविड-19 पाॅजिटिव होने की खबर आई थी। जैसे ही यह दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की ठीक होने की खबर आई उसके कुछ दिनों बाद ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), रिया कपूर (Rhea Kapoor) और करण बुलानी (Karan Boolani) कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार, कपूर खानदान के और सदस्य भी अब कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ दिलबर गर्ल यानी नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं (Nora Fatehi Tested Positive For Covid-19)। 

कोरोनावायरस की चपेट में आए यह बॉलीवुड सेलेब्स 

हाल ही में यह खबर आई है कि बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी कोरोना पाॅजिटिव हैं (Nora Fatehi Tests Corona Postive)। नोरा फतेही के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है कि 28 दिसंबर को नोरा फतेही को कोविड-19 संक्रमित पाया गया था। फिलहाल नोरा फतेही क्वॉरेंटीन में हैं और डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने फैंस को सेफ रहने के लिए सलाह दी है। नोरा फतेही के साथ अर्जुन कपूर के कजिन भाई मोहित मारवाह (Mohit Marwah) और उनकी भाभी अंतरा मोतीवाला (Antara Motiwala) भी कोरोना पाॅजिटिव हैं।

Also Read: Covid Blast in Bollywood: करीना समेत 4 लोग कोरोना संक्रमित, करण जौहर की पार्टी के बाद हुआ कोविड विस्‍फोट

बॉलीवुड जगत में कोविड-19 की तीसरी लहर

हाल ही में करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद इन दोनों सेलिब्रिटीज के संपर्क में आए लोगों का कोविड टेस्ट हुआ था। फिर कुछ दिनों बाद अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कोरोनावायरस के बढ़ते केसेज की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।