लाइव टीवी

Parineeti Chopra Birthday: मुंबई के आलीशान अपार्टमेंट में रहने के साथ करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं परिणीति चोपड़ा, रखती हैं ये लग्‍जरी चीजें

Updated Oct 22, 2021 | 07:18 IST

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा ने फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से डेब्यू किया था। उन्‍होंने अपने काम से बॉलीवुड में खास मुकाम बनाया। आज वह अपना 33वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएंगे।

Loading ...
Parineeti Chopra
मुख्य बातें
  • परिणीति चोपड़ा का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था
  • परिणीति को बहन प्रियंका चोपड़ा को देख एक्टिंग में कदम रखने की मिली प्रेरणा
  • परिणीति के पास कई लग्‍जरी और महंगी गाड़ियां हैं

Parineeti Chopra Net Worth: बॉलीवुड की चुलबुली अदाकाराओं में शुमार परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। वह अपने अभिनय और गायन के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने 2011 में रणवीर सिंह के साथ फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से डेब्यू किया था, जो काफी सफल रही। परिणीति की दिलचस्‍पी पहले एक्टिंग में बिल्‍कुल भी नहीं थी, लेकिन अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा को देखने के बाद उनका नजरिया बदल गया। इस वक्‍त परिणीति रुपहले पर्दे की एक जानी मानी अदाकारा हैं। वह एक लग्‍जरी लाइफ जीती हैं। आज उनका 33वां जन्‍मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी इनकम और प्रॉपर्टी के अलावा दूसरी डिटेल्‍स के बारे में बताएंगे। 

58 करोड़ की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन 

सीएनॉलेज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 8 मिलियन डॉलर  है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 58 करोड़ रुपए हैं। उन्‍होंने अपनी अधिकांश संपत्ति फिल्मों से अर्जित की है। वह कई प्रोडक्‍ट की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। उन्‍होने नामी ब्रांड कुरकुरे, माज़ा, निविया आदि के विज्ञापन भी किए हैं। 

समुद्र के किनारे है आलीशान घर 

परिणीति चोपड़ा मुंबई में समुद्र के सामने एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। जिस फ्लैट में वह रहती हैं, उसे व्यू के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता है। उन्‍होंने अपने घर को शानदार फर्नीचरों और कई अन्य लग्‍जरी आइटम से सजाया हुआ है। 

इन कारों का है कलेक्‍शन 

परिणीति चोपड़ा की कार कलेक्शन में कुछ लग्‍जरी कारें शामिल हैं। उनके पास ऑडी ए6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5 है। वह ज्यादातर जगुआर एक्सजेएल में नजर आती हैं और यह उनकी सबसे पसंदीदा कार है।

सोशल सर्विसेज में भी आगे 

परिणीति चोपड़ा न केवल एक अच्छी अभिनेत्री और गायिका हैं बल्कि वह एक अच्छी इंसान भी हैं। परिणीति महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाने समेत कई दूसरे सोशल सर्विसेज एवं दान पुण्‍य भी करती हैं। परिणीति को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।