लाइव टीवी

Throwback: कबीर बेदी के लिए परवीन बाबी ने छोड़ दिया था अपना करियर, फ‍िर भी मंज‍िल तक नहीं पहुंची मोहब्‍बत

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jun 29, 2020 | 10:32 IST

Parveen Babi Kabir Bedi Relationship : परवीन बाबी ने कबीर बेदी के साथ रहने के ल‍िए अपना करियर तक छोड़ द‍िया था। लेक‍िन इस प्‍यार को इसकी मंज‍िल नहीं म‍िल पाई और कुछ समय में दोनों अलग हो गए।

Loading ...
Parveen Babi Kabir Bedi Relationship
मुख्य बातें
  • 70 के दशक की पॉपुलर अदाकारा थीं परवीन बाबी, की हैं कई बड़ी फ‍िल्‍में
  • परवीन बाबी और कबीर बेदी का अफेयर 70 के दशक में काफी मशहूर रहा था
  • परवीन ने कबीर के करियर के ल‍िए व‍िदेश जाने की वजह से अपना काम छोड़ द‍िया था

फिल्म इंडस्ट्री में 70 और 80 के दशक में परवीन बाबी का जबरदस्त जलवा था। अपनी वेस्टर्न लुक के चलते ही वे डायरेक्टर्स की पसंद थीं। परवीन अपने दौर की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 8 फिल्मों में काम किया और वे सभी सुपरहिट थीं। इतना ही नहीं, वह कई फिल्म मैगज़ीन के कवर पेज पर भी छाई रहीं। 

Parveen Babi Kabir Bedi Relationship : शादीशुदा कबीर बेदी के साथ बढ़ीं नजदीकियां
कबीर ने साल 1969 में पहली शादी ओडिसी डांसर प्रोतिमा गौरी से की थी। कबीर की ये शादी जल्दबादी में हुई थी। पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी, प्रोतिमा और कबीर के बच्चे हैं। बता दें शादी के कुछ समय बाद ही कबीर बेदी और बॉलीवुड की दमदार अदाकार परवीन बॉबी की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। दोनों ने एक साथ 1976 में 'बुलेट' फिल्म में काम किया था और करीब तीन साल तक दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे रहे।

Parveen Babi Kabir Bedi Relationship : कबीर बेदी के कारण अपना करियर छोड़ दिया था
कबीर बेदी के प्यार की खातिर परवीन बाबी ने अपने चमचमाते करियर को भी छोड़ दिया। उस दौर में कबीर बेदी को एक इटालियन टीवी सीरियल 'सैंडोकैम' में लीड रोल मिला था इस सीरियल ने कबीर बेदी को इंटरनेशनल स्टार बना दिया और परवीन बाबी उनके साथ ही यूरोप शिफ्ट कर गईं। एक मैगजीन के इंटरव्यू में कबीर बेदी ने हर सवाल का जवाब परवीन ही लिख कर दिया था। लेकिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा तो परवीन बाबी बॉलीवुड वापस लौट आईं। 

Parveen Babi Kabir Bedi Relationship : महेश भट्ट पर आया दिल
1977 में परवीन को एक बार फिर प्यार हुआ और दुर्भाग्य से इस बार भी परवीन का दिल एक शादीशुदा शख्स पर आया। परवीन का वो प्यार थे महेश भट्ट। महेश भट्ट के साथ प्यार में भी परवीन दूसरी औरत बनकर रह गई। इस बार भी मोहब्बत में उन्हें गम के सिवा कुछ नहीं मिला।

Parveen Babi Tragic Death : अंतिम समय में कोई नहीं था साथ
20 जनवरी, 2005 वो तारीख है जब बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस परवीन बाबी का निधन हो गया था। 22 जनवरी 2005 को अचानक परवीन के अपार्टमेंट में पुलिस पहुंची। पुलिस घर के अंदर पहुंचीं तो परवीन बिस्तर पर पड़ी थी। उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम से पता चला कि उनकी मौत तो दो दिन पहले ही हो गई थी। परवीन डायबिटीज़ और गैंगरीन से पीड़ित थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि परवीन की मौत डायबिटीज से नहीं भूख से हुई थी।

परवीन के अंतिम संस्कार पर बॉलीवुड नहीं जुटा लेकिन वो तीन लोग जरूर आए जिनके कभी परवीन से रिश्ते थे। महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी परवीन को आखिरी बार देखने जरूर आए। तीनों ने परवीन के जनाजे को कंधा दिया और हमेशा के लिए अलविदा कहा।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।