लाइव टीवी

शहीर शेख-पार्थ समथान नहीं किसी और को डेट कर रहीं Erica Fernandes, कसौटी जिंदगी की-2 एक्ट्रेस ने बताया सीक्रेट

Updated Jun 29, 2020 | 09:11 IST

Kasautii Zindagii Kay 2 Actress Erica Fernandes Love Life: टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के को-स्टार शहीर शेख के साथ और अब कसौटी जिन्दगी की-2 के को-स्टार पार्थ समथान संग एरिका के अफेयर के चर्चे रहे हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पार्थ समथान और शहीर शेख के साथ एरिका फर्नांडिस।
मुख्य बातें
  • एकता कपूर के टीवी शो कसौटी जिन्दगी की-2 में एरिका, प्रेरणा की भूमिका निभा रही हैं।
  • अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने खुलासा किया है कि वह किसी को डेट कर रही है।
  • एरिका फर्नांडिस पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में हैं।

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस इन दिनों कसौटी जिन्दगी की-2 में नजर आ रही हैं। एकता कपूर के इस टीवी शो में एरिका, प्रेरणा की भूमिका निभा रही हैं। एरिका फर्नांडिस के लिंकअप को लेकर अक्सर खबरें आती रही हैं। पहले टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के को-स्टार शहीर शेख के साथ और अब कसौटी जिन्दगी की-2 के को-स्टार पार्थ समथान संग एरिका के अफेयर के चर्चे रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने अब सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है और खुलासा किया है कि वह किसी और डेट कर रही है।

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। हाल ही में एरिका फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा खुलासा किया। हालांकि एरिका फर्नांडिस ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया है। उन्होंने ये जरूर बताया कि वो इंडस्ट्री के बाहर से है और दोनों करीब 3 साल से रिलेशनशिप में हैं। 

ये है एरिका फर्नांडिस के रिलेशनशिप का सीक्रेट
एरिका फर्नांडिस के एक फैन पेज पर उनका ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसे बार-बार यूजर्स देखना पसंद कर रहे हैं। कसौटी जिंदगी की-2 की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने बताया, 'मुझे लगता है कि ऐसा नहीं है रिलेशनशिप में अप्स एंड डाउन नहीं होते हैं। होते जरूर हैं और वो अंडरस्टैडिंग होना बहुत जरूरी है। जब कोई गुस्सा हो तो दूसरा चुप रहे और समझे। बाद में जब सब कुछ कूलडाउन हो तभी हम डिस्कस करें। ऐसा ही हमारे रिश्ते में है इसी तरह हम साथ हैं।' 


एरिका के शोज देखता है उनका बॉयफ्रेंड 
टीवी अदाकारा एरिका फर्नांडिस ने यह भी बताया कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। एरिका के बॉयफ्रेंड को उनके शोज देखना पसंद है लेकिन उन्हें ये पसंद नहीं कि उनकी गर्लफ्रेंड किसी और के साथ रोमांस करे। एरिका फर्नांडिस ने यह भी बताया कि उनके लिंकअप की अफवाहें भी कभी ना कभी उन्हें परेशान जरूर करती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।