लाइव टीवी

टाइम मैगजीन के कवर पर छपने वाली पहली भारतीय स्टार थीं परवीन बॉबी, अध्यात्म के चक्कर में छोड़ा देश

Updated Jan 17, 2021 | 19:03 IST

Parveen Babi Throwback: एक्ट्रेस परवीन बॉबी टाइम मैगजीन कवर पर छपने वालीं पहली भारतीय स्टार थीं। उन्होंने एक समय अध्यात्म के चक्कर में देश छोड़ा दिया था।

Loading ...
परवीन बॉबी
मुख्य बातें
  • परवीन बॉबी अपने जमाने की एक मशहूर एक्ट्रेस थीं
  • उन्होंने 70-80 के दशक में खूब ग्लैमरस रोल निभाए
  • उन्होंने कई बड़े सितारों संग फिल्म में काम किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बॉबी अपने जमान की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस थीं। वह अपने बोल्ड अंदाजा के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने फिल्मों में आने के बाद भारतीय नारी की छवि को एक अलग तरह से परिभाषित किया। उन्होंने साल 1973 में फिल्म ‘चरित्र’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही एक बड़ी स्टार बन गईं। उन्होंने वैसे तो कई एकटर्स के साथ काम लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर काफी सफल रही। दोनों ने मिलकर कई हिटी दीं, जिनमें दीवार, अमर अकबर एंथोनी, खुद्दार, काला पत्थ, सुहाग, नमक हलाल और शान जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। 

टाइम के कवर पर आने वाली पहली स्टार

परवीन टाइम मैगजीन के कवर पेज पर छपने वाली पहली भारतीय फिल्म स्टार थीं। परवीन को साल 1976 में टाइम मैगजीन ने अपने कवर पर जगह दी। बॉलीवुड एक्ट्रेस उस वक्त महज 27 साल की थीं। तब तक उनकी त्रिमूर्ति, मजबूर, धुएं की लकीर, 36 घंटे, दीवार, काला सोना, भंवर जैसी फिल्में आ चुकी थीं।  परवीन कम समय में ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई थीं। मालूम हो कि परवीन का फिल्म करियर कई उतार-चढ़ाव के बावजूद 18 साल तक चला। उन्होंने इस दौरान 50 से अधिक फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म 'इरादा’ थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई।

अध्यात्म के चक्कर में परवीन ने छोड़ा देश

कहा जाता है कि परवीन बॉबी को अपने फिल्मी करियर के आखिरी दौर में  मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों ने घेल लिया था, जिसके बाद उन्होंने अध्यात्म की और जाने का फैसला किया। उन्होंने मानसिक सुकून की तलाश के लिए जुलाई, 1983 में देश छोड़ दिया था और फिर यूजी कृष्णमूर्ति और उनके दोस्त वेलेंटाइन के साथ आध्यात्मिक सफर के लिए निकल पड़ी थीं। एक्ट्रेस ने विभिन्न देशों की यात्राएं कीं और कुछ समय कैलिफोर्निया और ह्यूस्टन में भी बिताया। वह 6 साल तक ही सिर्फ देश से बाहर रह पाई और नवंबर, 1989 में मुंबई लौट आईं। बता दें कि परवीन की मौत गुमनामी में हुई थी। वह साल 2005 में अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।