लाइव टीवी

PETA India ने रणवीर सिंह को दिया न्यूड फोटोशूट करने का न्योता, जानिए क्या है पूरा मामला

Updated Aug 05, 2022 | 00:09 IST

Ranveer Singh Nude Photoshoot : रणवीर सिंह को पेटा इंडिया ने न्यूड फोटोशूट करवाने के लिए निमंत्रण दिया है। पेटा इंडिया ने अपने एड कैंपेन के लिए रणवीर को लेटर लिखा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह के न्यड फोटोशूट से सोशल मीडिया पर मचा था बवाल
  • पेटा इंडिया ने रणवीर को न्यूड फोटोशूट कराने के लिए निमंत्रण दिया
  • पेटा इंडिया वीगन फूड को करना चाहते हैं प्रमोट

Ranveer Singh Nude Photoshoot : रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर ने एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन फोटोज को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। फोटोशूट को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। इतना ही नहीं रणवीर के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर तक दर्ज हुई थी। हालांकि रणवीर के फोटोशूट को फिल्म इंडस्ट्री से भरपूर सपोर्ट मिला था।

अब एक बार फिर रणवीर को न्यूड फोटोशूट करवाने का न्योता मिला है। एक्टर को ये निमंत्रण पेटा (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) इंडिया ने दिया है। पेटा इंडिया ने रणवीर को लेटर लिखकर पूछा है कि क्या वो वीगन फूड को प्रमोट करने के लिए न्यूड पोज देंगे।

पेटा इंडिया ने रणवीर को न्यूड फोटोशूट करवाने के लिए निमंत्रण दिया

पेटा इंडिया ने रणवीर से कैंपन के लिए संपर्क किया। इस एड कैंपेन की टैगलाइन है 'ऑल एनिमल्स एव द सेम पार्ट्स - ट्राई वीगन'। पेटा इंडिया ने अपने लेटर में रणवीर से वीगन फूड को प्रमोट करने की गुजारिश की हैं। इस लेटर में वीगन फूड के फायदों के बारे में जानकारी दी है, साथ ही उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताया गया जो इस कैंपेन से जुड़े हुए हैं। कई सेलिब्रिटीज वीगेन डाइट को फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें- आमिर खान की इस बात से परेशान हैं करीना कपूर खान, लाल सिंह चड्ढा के एक्टर को किया अक्षय कुमार से कंपेयर

रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर अब आमिर खान ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने करण के शो कॉफी विद करण में रणवीर के फोटोशूट को लेकर अपना रिएक्शन दिया। आमिर ने कहा, मैंने वो फोटोज देखी है। रणवीर की फिजिक बहुत अच्छी है। ये बोल्ड कदम है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। रणवीर सिंह ने हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। रणवीर सिंह के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।