लाइव टीवी

The White Tiger: ‘द व्हाइट टाइगर’ में प्रिंयका चोपड़ा संग नजर आएंगे राजकुमार राव, सामने आया फर्स्‍ट लुक

Updated Oct 16, 2020 | 06:48 IST

The White Tiger first look: प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव जल्द ही द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने द व्हाइट टाइगर से दोनों को फर्स्ट लुक शेयर किया है।

Loading ...
Priyanka Chopra and Rajkummar Rao
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव पहली बार साथ आएंगे नजर
  • नेटफ्लिक्स की फ‍िल्‍म द व्हाइट टाइगर में साथ कर रहे हैं काम
  • सामने आया दोनों का फर्स्‍ट लुक, जल्‍द र‍िलीज होगी फ‍िल्‍म

The White Tiger first look: बॉलीवुड के देसी गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही प्रतिभाशाली कलाकार राजकुमार राव के साथ स्‍क्रीन पर नजर आने वाली हैं। नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस फ‍िल्‍म में दोनों एक दूसरे के अपोजिट हो सकते हैं। काफी समय से इस फ‍िल्‍म की चर्चा थी और अब जाकर नेटफ्लिक्स ने इसके लिए दोनों का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फर्स्‍ट लुक देखकर फैंस उत्‍साहित हैं और उन्‍हें इसकी रिलीज का इंतजार है।

नेटफ्लिक्स ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर फ‍िल्‍म से चार फोटोज शेयर किए हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव का अंदाज नजर आ गया है। हालांकि इन तस्‍वीरों में प्रियंका और राजकुमार एक फ्रेम में नहीं बल्कि अलग अलग फ्रेम में नजर आ रहे हैं। तस्‍वीरों में एक्‍टर आदर्श गौरव का फर्स्ट लुक भी नजर आ रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अरविंद अडिगा की पुस्‍तक द व्हाइट टाइगर पर बनाई गई है। इसकी कहानी है कि किस प्रकार एक गांव में चाय की दुकान का काम करने वाला, एक बड़े शहर में एक सफल उद्यमी बन जाता है। यह एक स्व-निर्मित आदमी की असाधारण यात्रा है। संभवत फ‍िल्‍म में राजकुमार राव उस गांव के आदमी का किरदार निभाएंगे। 

द व्हाइट टाइगर को रमिन बहरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रियंका भी इस फ‍िल्‍म के साथ कार्यकारी निर्माता के रूप में भी काम कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 16 दिसंबर 2019 को द व्हाइट टाइगर की शूटिंग पूरी कर ली थी लेकिन कोरोना के चलते फ‍िल्‍म की रिलीज में देरी हुई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।