लाइव टीवी

बेटी संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मालती को गोद में लिए कूल अंदाज संग दिखीं एक्ट्रेस

Updated Jul 08, 2022 | 11:09 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ फोटो शेयर की है। इसमें पीसी बेटी संग आउंटिंग करती दिख रही हैं। देखें प्रियंका और मालती की ये नई फोटो।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka ChopraPriyanka Chopra and Nick Jonas with Daughter Malti Marie
मुख्य बातें
  • बेटी मालती संग आउटिंग पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा।
  • प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बेटी मालती संग शेयर की खास फोटो।
  • मालूम हो कि प्रियंका की बेटी का जन्म इस साल जनवरी में हुआ था।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका इस साल एक बेटी की मां बनी थीं जिसका नाम उन्होंने मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा था। प्रियंका अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, हालांकि उन्होंने अब तक उनका चेहरा नहीं दिखाया है। 

प्रियंका ने शेयर की ये तस्वीर

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं जबकि उन्होंने मालती को हग किया हुआ है। इस दौरान प्रियंका व्हाइट टी शर्ट, शॉर्ट्स और हाईकिंग बूट्स पहने दिख रही हैं। हमेशा की तरह इस फोटो में भी प्रियंका ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। फोटो में प्रियंका की दोस्त भी अपने बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर कर पीसी ने लिखा, '22 साल और काउंटिंग.. और अब अपने बच्चों के साथ। लव यू।'

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे पर बेटी मालती और पति निक जोनस को दिया बेहद खास तोहफा, शेयर की क्यूट तस्वीर

अस्पताल में भर्ती थी बेटी

प्रियंका ने इस साल जनवरी महीने में फैंस को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि वो और उनके पति निक जोनस सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। इसके बाद प्रियंका ने पहली बार मदर्स डे (8 मई) के मौके पर बेटी मालती मेरी की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर कर प्रियंका ने लंबा पोस्ट लिखा था और बताया था कि मालती 100 दिन से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती थीं। पीसी ने लिखा था, 'इस मदर्स डे हम आपको अपने पिछले कुछ महीनों के उतार चढ़ावों भरे एक्सपीरियंस बताना चाहते हैं, जो हम जानते हैं कि आप में से कई लोगों ने अनुभव किए होंगे। 100 दिन से भी ज्यादा एनआईसीयू में रहने के बाद अब अपनी बेटी अब घर आ गई है। हर परिवार का सफर अपने आप में अनोखा होता है। इसमें एक स्तर का विश्वास चाहिए होता है। हमारे लिए पिछले कुछ महीने चुनौतीपूर्ण थे, जिसे अब पीछे मुड़कर देखने पर पता चलता है कि ये कितने अनमोल पल थे। हम लोग बेहद खुश हैं कि हमारी बेटी अब घर आ गई है। मैं लॉस एंजेलिस के अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और स्पेशलिस्ट को धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हमारी मदद की। हमारी लाइफ का नया अध्याय अब शुरू होता है। हमारी बेटी बेहतरीन है। मम्मी और डैडी आपसे बहुत प्यार करते हैं।

Also Read: परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को बताया वॉरियर, बोलीं- हर वक्त बेटी मालती के लिए अस्पताल में खड़ी रहीं

फादर्स डे पर शेयर की थी स्पेशल फोटो

फादर्स डे के मौके पर प्रियंका ने निक और मालती की बेहद क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर में निक के केवल पैर नजर आ रहे हैं जबकि मालती मरून कलर की प्रिंटेड फ्रॉक और हेयरबैंड पहने हुए हैं। यह तस्वीर पीछे की तरफ से खींची गई है, जिसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा। इस फोटो में दोनों एक जैसे जूते पहने दिख रहे हैं। जहां मालती मैरी के जूतों पर 'MM' लिखा है तो वहीं निक के जूतों पर 'MM's Dad' यानी मालती मैरी के पिता लिखा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।