लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा ने खत्म की अपनी बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड', किताब में इन बातों का मिलेगा जवाब

Updated Aug 18, 2020 | 16:02 IST

Priyanka Chopra Jonas Biography: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को खुशखबरी देने जा रही हैं। उन्‍होंने अपनी बायोग्राफी पूरी कर ली है और जल्‍द ही वह र‍िलीज होने वाली है।

Loading ...
Priyanka Chopra Biography
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने ल‍िखकर पूरी की अपनी जीवनी
  • जल्‍द प्रकाश‍ित होकर फैंस के बीच आएगी बायोग्राफी
  • सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की झलक

Priyanka Chopra Jonas Biography: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को खुशखबरी देने जा रही हैं। उन्‍होंने अपनी बायोग्राफी पूरी कर ली है और जल्‍द ही वह र‍िलीज होने वाली है। उनकी बायोग्राफी का नाम होगा 'अनफ‍िनिश्‍ड'। प्रियंका ने खुद फैंस को यह गुड न्‍यूज दी और बायोग्राफी की झलक साझा की। 

प्रियंका चोपड़ा ने बायोग्राफी का कवर पेज सोशल मीडिया पर दिखाते हुए लिखा है- खत्म...कितनी शानदार फीलिंग है इ पेज को पेपर में प्रिंट होता देख। Unfinished जल्द आ रही है। इससे पहले उन्‍होंने एक और ट्वीट किया था, 'अनफिनिश्ड पूरी हो चुकी है। फाइनल मैन्युस्क्रिप्ट भेजने की स्थिति में हूं। इसे आप सभी के साथ शेयर कर पाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं'।

प्रियंका चोपड़ा के साथ साथ उनकी पूरा परिवार इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्‍साहित है। काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि प्रियंका अपनी जीवनी पर काम कर रही हैं और अब जब वह काम पूरा हो गया तो सभी उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। उनके फैंस ने पोस्‍ट पर कमेंट कर उन्‍हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

किताब में बातों का हो सकता है जिक्र

प्रियंका की बायोग्राफी में उनके बरेली से अमेरिका पहुंचने के सफर को बयां किया गया है। वहीं फैंस को इस किताब में उन सभी बातों का जवाब मिलेगा, जो वह प्रियंका के बारे में जानना चाहते हैं। किताब के एक हिस्‍से में उनके पति निक जोनस के बारे में विस्‍तार से बात की जाएगी। फैंस प्रियंका की जुबानी उन दोनों की प्रेम कहानी जान पाएंगे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। द व्हाइट टाइगर में पहली बार प्रियंका और राजकुमार साथ काम करने वाले हैं। प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।