लाइव टीवी

नाक की गलत सर्जरी के बाद रातों-रात चार फिल्मों से बाहर हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा, कहा गया था प्लास्टिक चोपड़ा

Updated Feb 19, 2021 | 18:08 IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब द अनफिन्शिड में कई खुलासे किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कैसे डॉक्टर ने उनकी गलत सर्जरी कर दी थी। इस गलत सर्जरी के कारण उन्हें प्लास्टिक चोपड़ा कहा गया।

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में कई खुलासे किए हैं।
  • प्रियंका ने बताया कि कैसे उनकी सर्जरी गलत हो गई थी।
  • प्रियंका के मुताबिक उनकी गलत सर्जरी के कारण कई फिल्में हाथ से निकल गई।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा की किताब The unfinished रिलीज हो गई है। किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी खराब होने का खुलासा किया है। इसके अलावा प्रियंका ने बताया कि उनके हाथ से दिलीप कुमार और अजय देवगन की फिल्म असर निकल गई थी। 

प्रियंका चोपड़ा की किताब के मुताबिक 2001 की गर्मियों में प्रियंका चोपड़ा लंदन में थीं। तभी उन्हें नजला जुकाम हो गया। इस कारण उन्हें सांस लेने में भी बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही थी। 

किताब के मुताबिक पीसी अस्थामा की मरीज रही थीं। ऐसे में उन्होंने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया था, जिन्होंने कहा कि उन्हें अपनी नाक की सर्जरी करानी होगी। हालांकि, ये सर्जरी गलत हो गई।

मीडिया ने कहा- प्लास्टिक चोपड़ा
प्रियंका के मुताबिक, 'जब उनकी नाक से पट्टी हटाई गई तब उन्हें गलत सर्जरी का एहसास हुआ। प्रियंका लिखती हैं, 'मेरी असली नाक पूरी तरह से बिगड़ गई थी। मेरा चेहरा बिल्कुल अलग रहा था। मैं और मेरी मां बुरी तरह से घबरे गए थे।'

प्रियंका के मुताबिक, 'मैं बिल्कुल निराश हो गई थीं। जब भी मैं शीशे में अपना चेहरा देखती तो खुद को पहचान नहीं पाती। मेरा दर्द तब और बढ़ गया जब मीडिया ने मुझे प्लास्टिक चोपड़ा कहना शुरू कर दिया था।' 

फिल्म से हो गईं रिप्लेस 
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उस वक्त मैंने चार फिल्में साइन की थी। इनमें तीन हिंदी और एक तमिल फिल्म थी। मीडिया में जैसी ही सर्जरी की गलत खबर आई तो एक प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया।

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक दूसरे प्रोजेक्ट में भी उनका दोबारा से लुक टेस्ट लिया गया। प्रोड्यूसर ये देखना चाहता था कि उनका नया चेहरा बड़े पर्दे पर कैसा लगेगा। आखिर में इस प्रोजेक्ट से भी उन्हें रिप्लेस कर दिया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।