लाइव टीवी

अमेरिका में पति निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा ने की लक्ष्मी पूजा, तस्वीरें देख फैंस कर रहे तारीफ

Updated Nov 05, 2021 | 10:54 IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी ने दिवाली के मौके पर अपने निक जोनस के साथ घर में पूजा की और इसकी तस्वीरें शेयर कीं। दोनों की ये फोटोज फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra and Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में पति निक जोनस संग की लक्ष्मी पूजा।
  • तस्वीरें देख प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं फैंस।
  • मालूम हो कि शादी के बाद से प्रियंका अमेरिका में रह रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं लेकिन वहां भी त्योहार को सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में लक्ष्मी पूजन किया और इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस दौरान पूजा ने यलो साड़ी पहनी जबकि निक एंब्रॉयड्री वाले सफेद कुर्ते- पजामे में नजर आए। 

प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

प्रियंका नो सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर कीं उनमें वो और निक लक्ष्मी जी व गणेश जी की पूजा करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर प्रियंका ने लिखा, 'या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मां महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा को अपने घर में आमंत्रित करते हैं।'

फैंस को आ रहीं पसंद

प्रियंका और निक की ये तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और वो लगातार इसपर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'लव, लव यू!! हैप्पी दीवाली.. प्यार और रोशनी के दिन आपको दुआएं। ये तस्वीरें खूबसूरत हैं।' वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा, 'हमारी संस्कृति को दुनिया भर में फैलाने के लिए आप पर गर्व है प्रियंका'। तो वहीं ज्यादातक फैंस ने कमेंट कर इन तस्वीरों को 'बेहद खूबसूरत' बताया

मालूम हो कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में उम्मैद भवन में शादी रचाई थी। यह शादी काफी चर्चा में रही थी। निक मशहूर अमेरिकी पॉप सिंगर हैं और लॉस एंजेलिस में रहते हैं और शादी के बाद प्रियंका भी अमेरिका में ही रह रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।