लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा- नाइटी पहनकर बैठी थीं मां मधु चोपड़ा, अचानक हुई निक जोनस से पहली मुलाकात

Updated Feb 20, 2021 | 00:40 IST

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और अपनी मम्मी मधु चोपड़ा की पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा सुनाया। प्रियंका ने बताया कि किस तरह से निक जोनस को देखकर उनकी मम्मी हैरान रह गईं।

Loading ...
Madhu Chopra, Priyanka Chopra And Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब की कई खुलासे किए हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने अब निक जोनस की अपनी मां से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया।
  • प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक निक जोनस से पहली मुलाकात के वक्त मधु चोपड़ा ने नाइटी पहनी थी।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा की किताब द अनफिनिश्ड रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में बेस्ट सेलर बन गई है। किताब में पीसी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं। अब प्रियंका ने बताया कि निक जोनस और उनकी मम्मी मधु चोपड़ा की पहली मुलाकात कैसी हुई। 

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शोभा डे से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने मजेदार किस्सा सुनाया। प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, 'मैं उन्हें उस दिन अपने पेरेंट्स से मिलवाना नहीं चाहती थी।'

बकौल प्रियंका चोपड़ा, 'मैं भूल गई थीं कि मेरी मम्मी ऊपर वाले कमरे में हैं। मैं उन्हें बुलाना भूल गईं क्योंकि रात के एक बज गए थे। वह केवल 10 मिनट की दूरी पर थीं। जब तक हम दोनों मेरे घर आने का फैसला कर रहे थे हम घर पहुंच गए।'

मां रह गईं शॉक्ड 
प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, 'मेरी मम्मी शॉक्ड रह गईं थीं। रात के एक बजे थे और मम्मी ने नाइटी पहनी थी। मैं भूल नहीं सकती क्योंकि ये मेरे लिए भी बेहद अजीब था। वह चौंककर बिस्तर से उतर गई।'
 
प्रियंका के मुताबिक, 'मेरी मम्मी ने कहा एक सेकंड। इसके बाद वह बाथरूम में गईं और लिपस्टिक लगाई। उन्होंने मुझे अंदर बुलाया और कहा कि तुमने मुझे बताया क्यों नहीं। मैं बाहर नहीं आ रही। मैंने उनसे कहा कि अगर नहीं आ रही तो ये लिपस्टिक क्यों लगा रही हो।'

किताब में बताया किस्सा
प्रियंका चोपड़ा की किताब के मुताबिक 2001 की गर्मियों में प्रियंका चोपड़ा लंदन में थीं। तभी उन्हें नजला जुकाम हो गया। इस कारण उन्हें सांस लेने में भी बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही थी। 

किताब के मुताबिक पीसी अस्थामा की मरीज रही थीं। ऐसे में उन्होंने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया था, जिन्होंने कहा कि उन्हें अपनी नाक की सर्जरी करानी होगी। हालांकि, ये सर्जरी गलत हो गई। इस कारण उनके हाथ से फिल्में निकल गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।