लाइव टीवी

83 Film: खत्म हुआ एक साल का इंतजार, इस दिन रिलीज होगी रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की 83

Updated Feb 19, 2021 | 23:17 IST

साल 2021 में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार की बेल बॉटम के बाद रणवीर सिंह ने अपनी मच अवेटेड फिल्म 83 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। वहीं, बिग बी की फिल्म झुंड भी इस साल फैंस के बीच होगी।

Loading ...
83 Film
मुख्य बातें
  • सिनेमाघर खुलने के साथ ही फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ गई है।
  • रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है।
  • 83 4 जून 2021 को रिलीज होने वाली है।

मुंबई. सिनेमाघरों की पूरी क्षमता के साथ खुलने के बाद अब कई बड़ी फिल्में इस साल धमाल मचाने को तैयार है। अक्षय कुमार के बाद अब रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 83 की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणवीर सिंह की ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी। 

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर के साथ रणवीर सिंह ने खुद रिलीज डेट का खुलासा किया है। रणवीर ने ये भी बताया कि फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलायलम में भी रिलीज होगी। 

83 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा साल 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है। 

इस दिन रिलीज होगी झुंड 
83 के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म झुंड की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी नौ जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

अक्षय कुमार ने भी फिल्म बेल बॉटम 28 मई 2021 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की पृथ्वीराज दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2021 को रिलीज होगी।

यशराज फिल्म्स ने की घोषणा
होली से दिवाली तक यशराज की 5 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित हो चुकी है। 19 मार्च, 2021 को संदीप और पिंकी फरार फिल्म रिलीज होने वाली है। इसे दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है। 

फिल्म बंटी और बबली-2  की रिलीज डेट 23 अप्रैल 2021 है। रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा 25 जून 2021 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है।  रणवीर सिंह स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार 27 अगस्त 2021 को रिलीज हो रही है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।