लाइव टीवी

पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, इंस्‍टा पर वायरल हुई नई फोटो

Updated Dec 15, 2020 | 07:45 IST

Priyanka Chopra New Photo: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की ताजा तस्‍वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है ज‍िसमें उन्‍होंने अपने पति न‍िक जोनस को बाहों में भर रखा है।

Loading ...
Priyanka and Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा की ताजा तस्‍वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है
  • तस्‍वीर में उन्‍होंने अपने पति न‍िक जोनस को बाहों में भर रखा है।

Priyanka Chopra New Photo: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की ताजा तस्‍वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है ज‍िसमें उन्‍हें अपने पति न‍िक जोनस को बाहों में भर रखा है। 8 घंटे में इस खूबसूरत और रोमांस से भरी तस्‍वीरें को इंस्‍टाग्राम पर 11 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं। यह तस्‍वीर वाकई इतनी द‍िलकश है कि प्रियंका और निक के फैंस इससे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। 

इस तस्‍वीर में प्रियंका और निक घर में सोफे पर बैठे हैं। निक की गोद में उनका पेट डॉग भी है। प्रियंका ने पीठ की ओर से निक को बाहों में भर रखा है और दोनों एक दूसरे की तरफ देखने की कोशिश कर रहे हैं। तस्‍वीर में दोनों के बीच खूब प्‍यार नजर आ रहा है। फोटो में दोनों सितारे सर्दी का आनंद नेते दिख रहे हैं। 

ऋतिक रोशन ने किया था कमेंट 

इस तस्‍वीर से पहले प्रियंका ने खुद की एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह ब्‍लू जींस में नजर आई थीं। कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था, "ब्लू जीन बेबी।" इस फोटो पर ऋतिक रोशन ने कमेंट किया था- 'क्या बात है।' प्रियंका की इस फोटो पर राजकुमार राव ने भी कमेंट किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजकुमार राव के साथ  'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक भी जारी हुआ था। वहीं आखिरी बार उन्‍हें फिल्म द स्काइ इज पिंक में देखा गया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और एक्टर रोहित शराफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।