लाइव टीवी

दो साल पहले आज ही दिन प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने किया था शादी के ल‍िए प्रपोज, एक्ट्रेस ने ऐसे जताई खुशी

Priyanka Chopra
Updated Jul 20, 2020 | 07:03 IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में 20 जुलाई का दिन बेहद खास है। दो साल पहले इसी द‍िन अमेरिकी स‍िंगर न‍िक जोनस ने उन्‍हें शादी के ल‍िए प्रपोज क‍िया था।

Loading ...
Priyanka ChopraPriyanka Chopra
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • 20 जुलाई 2018 को न‍िक ने प्रियंका को क‍िया था शादी के ल‍िए प्रपोज
  • इसके एक महीने बाद 18 अगस्‍त 2018 को दोनों की हुई थी सगाई
  • द‍िसंबर 2018 में जोधपुर में दोनों स‍ितारों ने कर ली थी शादी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में 20 जुलाई का दिन बेहद खास है। दो साल पहले इसी द‍िन अमेरिकी स‍िंगर  न‍िक जोनस ने उन्‍हें शादी के ल‍िए प्रपोज क‍िया था। यह दिन प्रियंका के जन्‍मदिन के ठीक दो दिन बाद आता है। इस मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत पोस्‍ट लिखी है। इस पोस्‍ट के कमेंट में उनके पति निक जोनस ने भी र‍िएक्‍ट किया है। दोनों का यह अंदाज बेहद दिलकश है और फैंस का दिल जीतने वाला है। 

प्रियंका ने सोमवार सुबह पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी जिंदगी का बेहद खास द‍िन। ठीक दो साल पहले आज ही के दिन तुमने मुझसे शादी के लिए पूछा था। मैं कुछ बोल पाने की हालत में ही नहीं थी, फ‍िर भी मैंने हां कहा था। हमेशा मेरे बारे में सोचने के ल‍िए तुम्‍हारा शुक्रिया। मैं इस दुनिया की सबसे भाग्‍यशाली लड़की हूं। आईलवयू निक।'

प्रियंका की यह पोस्‍ट चंद मिनट में वायरल हो गई। उनके फैंस से लेकर कई सितारों ने भी उन्‍हें मुबारकबाद दी। वहीं इस पोस्‍ट पर उनके पति न‍िक जोनस भी कुछ कहे बिना नहीं रह सके। कमेंट में निक ने ल‍िखा- शादी के लिए हां कहने के ल‍िए थैंक्‍यू। आईलवयू। इस पोस्‍ट को 35 मिनट में ढाई लाख फैंस ने लाइक किया। यह प्रियंका की पॉपुलैर‍िटी का ही नतीजा है। प्रियंका को इंस्‍टाग्राम पर 55 मिलियन से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

एक महीने बाद सगाई, दिसंबर में शादी

प्रपोज करने के एक महीने बाद प्रियंका और निक जोनस ने एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना दी थी। मुंबई में प्रियंका के घर पर 18 अगस्‍त को सगाई की रस्‍म हुई थी जिसमें प्रियंका ने पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी थी और निक व्हाइट कलर के पायजामा-कुर्ता पहने नजर आए थे। उसके बाद 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में दोनों सितारों ने शादी की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।