लाइव टीवी

Priyanka Chopra: 'चोरी' के कपड़े पहन घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, बताया- किसके आउटफिट चुराने में आता है मजा

Priyanka Chopra new photos
Updated Oct 23, 2020 | 14:42 IST

बॉलीवुड के देसी गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस के पहनकर घूमती नजर आई हैं। उन्‍होंने इस बात को स्‍वीकार किया कि वह अक्‍सर ऐसा करती हैं।

Loading ...
Priyanka Chopra new photosPriyanka Chopra new photos
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड के देसी गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में हैं। लगभग दो साल पहले अमेरिकी सिंगर निक जोनस की दुल्‍हन बनने के बाद वह भारत कम ही आई हैं और अमेरिका में रच बस गई हैं। हालांकि समय समय पर अपनी तस्‍वीरों और सोशल मीडिया पोस्‍ट से वह फैंस के साथ कनेक्‍ट रहती हैं। प्रियंका निजी जिंदगी में काफी मजाकिया स्‍वभाव की हैं और बहुत खुशमिजाज हैं। वह कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं जिससे जिंदगी में रोमांच बना रहता है। 

हाल ही में वह अपने पति निक जोनस के कपड़े पहनकर घूमती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने खुद तस्‍वीर पोस्‍ट की है और बताया है कि वह निक जोनस के कपड़े चुराती हैं और पहनती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में मजेदार तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक फोटो निक जोनस का है जिसमें उन्‍होंने वही आउटफ‍िट पहने हैं जो प्रियंका ने पहन रखे हैं। तस्‍वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है- 'निक जोनस तुम्हारे कपड़े चुराने में बहुत मजा आता है!'

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों 'How It Started and How It's Going' चैलेंज छाया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने इस चैलेंज को लेते हुए यह मजेदार तस्‍वीर पोस्‍ट की है और कपड़े चुराने की बात स्‍वीकार की है। प्रियंका इस समय जर्मनी में हैं और यह तस्‍वीर वहीं ली गई है। 

‘द व्हाइट टाइगर’ में आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही प्रतिभाशाली कलाकार राजकुमार राव के साथ स्‍क्रीन पर नजर आने वाली हैं। नेटफ्लिक्स पर आने वाली फ‍िल्‍म ‘द व्हाइट टाइगर’ में दोनों एक दूसरे के अपोजिट हो सकते हैं। काफी समय से इस फ‍िल्‍म की चर्चा थी और अब जाकर नेटफ्लिक्स ने इसके लिए दोनों का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फर्स्‍ट लुक देखकर फैंस उत्‍साहित हैं और उन्‍हें इसकी रिलीज का इंतजार है। यह फिल्म अरविंद अडिगा की पुस्‍तक द व्हाइट टाइगर पर बनाई गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।