लाइव टीवी

24 साल बाद राजा हिंदुस्तानी के डायरेक्टर ने किया खुलासा, छोटा किया था आमिर खान- करिश्मा कपूर का किसिंग सीन

Updated Nov 14, 2020 | 15:16 IST

Raja Hindustani 24 Years: राजा हिंदुस्तानी फिल्म को रिलीज हुए 24 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म का किसिंग सीन सबसे लंबा था। अब डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने फिल्म पर कई खुलासे किए हैं।

Loading ...
Raja Hindustani
मुख्य बातें
  • राजा हिंदुस्तानी को रिलीज हुए 24 साल पूरे हो गए हैं।
  • फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर के बीच किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था।
  • 24 साल बाद फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश ने पर्दे के पीछे की कहानी बताई है। 

मुंबई. आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी को हाल ही में 24 साल पूरे हो गए हैं। छह नवंबर 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। राजा हिंदुस्तानी में आमिर खान और करिश्मा कपूर का किस सीन काफी चर्चा में रहा था। 24 साल बाद फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश ने पर्दे के पीछे की कहानी बताई है। 

मुंबई मिरर से बातचीत में फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म का ये किस सीन भारतीय सिनेमा का अभी तक का सबसे लंबा किस सीन था।  हालांकि, उन्हों इसे थोड़ा और लंबा फिल्माया था। 

धर्मेश कहते हैं कि प्रोड्यूर के कहने पर ऐसा किया गया, क्योंकि मेकर्स मानकर चल रहे थे कि सेंसर बोर्ड सीन पर कैंची चलाएगा। हालांकि, बोर्ड ने U सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया। उन्होंने सीन को काटा भी नहीं। 

खुद छोटा किया सीन 
धर्मेश आगे बताते हैं कि उन्होंने खुद इस सीन को छोटा किया था। दरअसल मार्केट में तीन घंटे 20 मिनट की फिल्म नहीं चाहता था। ऐसे में राजा हिंदुस्तानी को 20 मिनट छोटा किया गया। 

फिल्म की प्रोड्यूसर रही लकी मोरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आमिर-करिश्मा का वह किसिंग सीन एक टेक में शूट था। यह सभी के लिए पहला ऐसा अनुभव था, इसलिए खूब रिहर्सल और डिस्कसन हुए थे। 

ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी राजा हिंदुस्तानी 
आपको बता दें कि राजा हिंदुस्तानी पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर की गई थी। ऐश्वर्या ने फिल्म को ठुकरा दिया था। ऐश्वर्या राय के अलावा जूही चावला भी ये फिल्म को ठुकरा चुकी हैं।

करिश्मा कपूर को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। वहीं, आमिर खान भी बेस्ट एक्टर के लिए नोमिनेट हुए थे। फिल्म साल 1996 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।