लाइव टीवी

Ranveer Singh ने दूसरी एनिवर्सरी पर खास अंदाज में किया विश, Deepika Padukone को कहा- 'मेरी गुड़िया'

Updated Nov 14, 2020 | 16:09 IST

Deepika Ranveer Weeding Anniversary: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की आज शादी की दूसरी सालगिरह है। इस मौके पर रणवीर ने खास अंदाज में अपनी वाइफ को विश किया है।

Loading ...
Ranveer Singh Deepika Padukone
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं।
  • रणवीर ने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर वाइफ को विश किया है।
  • फोटो के साथ रणवीर ने दीपिका को गुड़िया कहा है।

मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। रणवीर ने इस मौके पर खास अंदाज में सोशल मीडिया पर दीपिका को एनिवर्सरी विश किया है।

रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ रणवीर ने दीपिका को गुड़िया कहा है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'अनंत तक आत्मा से जुड़े हुए। दूसरी सालगिरह मुबारक, मेरी गुड़िया।'

फोटो में दीपिका पादुकोण ने फ्लोरस प्रिंटेड व्हाइट सलवार सूट पहन रखा है वहीं, रणवीर सिंह व्हाइट फ्लोरल कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गोल्डन कुर्ता जैकेट पहन रखा है।

इटली में रचाई थी शादी 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली में शादी रचाई थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पहले आनंद कारज रिवाज से हुई। इसके बाद दोनों की सिंधी वेडिंग हुई थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकण और रणवीर सिंह एक बार फिर साथ फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण रूमी भाटिया के रोल में नजर आएंगी।  

ऐसे सेलिब्रेट कर रहे हैं दिवाली 
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में दीपिका ने खुलासा किया कि वह परिवार के साथ रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'ईमानदारी से, हम संवेदनशीलता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चीजों को सीमित रखने जा रहे हैं।'

दीपिका ने आगे कहा, 'यह कई वजहों से कठिन साल रहा है। तो हम घर पर रहकर साधारण पूजा और परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे हैं। सामान्य तौर पर हम इतना तो करते ही हैं।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।