लाइव टीवी

Mahesh Bhatt की बर्थडे पार्टी में पहुंचे Ranbir Kapoor, Alia Bhatt-पूजा भट्ट संग किया खूब सेलिब्रेट

Updated Sep 20, 2021 | 12:01 IST

Mahesh Bhatt 73th birthday bash Photos: आलिया भट्ट ने पापा को बताया 73 साल का जवान। बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया महेश भट्ट का बर्थडे...

Loading ...
महेश भट्ट बर्थडे सेलिब्रेशन।
मुख्य बातें
  • महेश भट्ट आज अपना 73वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • जन्मदिन को महेश भट्ट ने अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया।
  • आलिया भट्ट ने पापा के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।

फिल्म निर्माता महेश भट्ट आज अपना 73वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। महेश भट्ट के जन्मदिन पर उनकी बेटी आलिया भट्ट ने पापा के लिए एक खास सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इसी के साथ आलिया ने महेश भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की पहली झलक भी दिखाई है क्योंकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में जन्मदिन समारोह की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मिलकर पापा महेश भट्ट का बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। 

निर्देशक महेश भट्ट को अपनी बर्थडे पार्टी में तस्वीरों के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने जन्मदिन के जश्न के लिए एक काले रंग की टी पहनी थी। साथ ही आलिया भट्ट, उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भी मैचिंग ब्लैक आउटफिट चुना था। वहीं महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट ऑउटफिट में दिखीं। आखिरी फोटो में चारों के एकसाथ हैप्पी सेल्फी पोज देते हुए दिख रहे हैं।

पापा के लिए पोस्ट किए कीं इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने एक खास मैसेज भी लिखा है। आलिया ने लिखा, '73 साल के युवा! जन्मदिन मुबारक हो पापा।' आलिया के पोस्ट शेयर करते बाकी बॉलीवुड सितारों ने भी कमेंट कर महेश भट्ट को बधाई देनी शुरू कर ली है। नीना गुप्ता ने कमेंट कर 'हैप्पी बर्थडे महेश' लिखा। साथ ही पूजा भट्ट ने भी पापा के बर्थडे पर उनके लिए खास पोस्ट किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगी। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी  है। फिल्म को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। करण जौहर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2022 में आएगी। फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन रणवीर के परिवार का हिस्सा हैं, जबकि शबाना आजमी आलिया भट्ट के परिवार की सदस्य हैं। साथ ही आलिया, रणबीर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय के साथ अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' का भी हिस्सा हैं। वहीं उनकी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इन सबके बीच आलिया ने प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ एक बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' की घोषणा भी की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।