लाइव टीवी

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt के साथ इस होटल में मनाया बर्थडे, एक रात का किराया जानकर रह जाएंगे दंग

Updated Sep 29, 2021 | 19:35 IST

Ranbir Kapoor stay in night suite: रणबीर कपूर ने इस साल अपना बर्थडे राजस्थान में गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ मनाया। रणबीर राजस्थान के सबसे महंगे रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। जानिए कितना है रिसोर्ट का किराया।

Loading ...
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ राजस्थान के जोधपुर में बर्थडे सेलिब्रेट किया।
  • रणबीर कपूर राजस्थान के सबसे महंगे रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। 
  • रणबीर कपूर जिस रिसोर्ट में ठहरे ये राजस्थान के सबसे महंगे रिसोर्ट में से है।

मुंबई .रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना बर्थडे मनाया। रणबीर इस साल अपने बर्थडे पर राजस्थान के जोधपुर में अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ थे। इस दौरान वह सुजाई जवाई कैंप लग्जरी रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। ये राजस्थान के सबसे महंगे रिसॉर्ट में से एक है। 

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर को बर्थडे विश किया था। अपने पोस्ट में सुजान जावई कैंप को टैग किया था। इस रिसोर्ट में एक रात बिताने के लिए आपको 91 हजार रुपए कीमत चुकानी होगी। सुजान जावई कैंप ग्रेनाइट रॉक के बीच बसा हुआ है। इस जगह पर तेंदुए और जानवर खुले में घूमते हैं। यहां 'तम्बू और सूट' की खास व्यवस्था की गई है। ये रिसोर्ट 1 अक्टूबर से दोबारा खुल रहा है लेकिन, रणबीर-आलिया के ठहरने के खास इंतजाम किए गए थे।

आलिया भट्ट ने ऐसे किया था बर्थडे विश 
रणबीर कपूर के बर्थडे के मौके पर आलिया भट्ट ने उन्हें खास अंदाज में विश किया था। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपनी लाइफ बताया था। फोटो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीच पर चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने हाथों में हाथ डाला हुआ है। फोटो के साथ कैप्शन में आलिया ने लिखा,  'हैप्पी बर्थडे माय लाइफ'।

तय कर रहे हैं शादी का वेन्यू
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा काफी साल से हो रही है। ऐसे में दोनों की जोधपुर वेकेशन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उम्मेद भवन पैलेस, मेहरानगढ़ किला, ताज हरि महल, अजीत भवन आदि के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन जगह में से किसी एक को बतौर अपनी शादी का वेन्‍यू देख रहे हैं। दोनों को डेट करते हुए तीन साल से ज्यादा वक्त हो गया है। एक इंटरव्‍यू में रणबीर ने खुद इस बात की जानकारी थी कि कोरोना के चलते इसमें देरी हो रही है, नहीं तो अभी तक शादी हो चुकी होती। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।