लाइव टीवी

श्रद्धा कपूर को गोद में उठाए रणबीर कपूर की तस्वीर वायरल, फोटो देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

Updated Jun 18, 2022 | 09:54 IST

Ranbir Kapoor Lifts Shraddha Kapoor: एक्टर रणबीर कपूर की एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें वो श्रद्धा कपूर को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranbir Kapoor with Shraddha Kapoor
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • इस तस्वीर में वो श्रद्धा कपूर को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं।
  • रणबीर और श्रद्धा की तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों स्पेन में हैं जहां वो लव रंजन के निर्देशन में बनने वाली अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर ने श्रद्धा को गोद में उठाया हुआ है। 

श्रद्धा को गोद में लिए दिखे रणबीर

इस फोटो में देखा जा सकता है कि रणबीर ने श्रद्धा को गोद में उठाया हुआ है और इस दौरान दोनों हंस रहे हैं। दोनों ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए हैं। श्रद्धा ने ब्लू फ्लोरल आउटफिट पहना है तो वहीं रणबीर प्रिंटेड शर्ट पहने हुअ हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Also Read: लीक हुआ रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की शूटिंग का वीडियो, पत्नी को छोड़ किसी और के साथ डांस करते नजर आए एक्टर 

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

रणबीर और श्रद्धा की तस्वीर पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओ माय गॉड मेरे फेवरिट', तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा 'सो स्वीट' तो वहीं एक यूजर ने कमेंट किया 'ये बहुत अच्छे दिखते हैं।' कई फैंस ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाते हुए कमेंट किया। मालूम हो कि यह पहली बार है जब पर्दे पर दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी। फैंस का यह भी कहना है कि दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित होगी।

सामने आया था वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब फिल्म के सेट से कोई तस्वीर सामने आई हो। इससे पहले दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो फिल्म के गाने के लिए शूट करते दिख रहे थे। इसमें दोनों एक नदी में रोमांटिक सॉन्ग शूट करते दिख रहे थे और रणबीर इसमें शर्टलेस नजर आ रहे थे। उनके आसपास क्रू मेंबर्स को देखा जा सकता है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसे भी काफी पसंद किया गया था।

वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा को अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग 09 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसके अलावा वो शमशेरा में दिखेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।