लाइव टीवी

Ranbir Kapoor OTT Debut: रणबीर कपूर जल्द करेंगे ओटीटी डेब्यू, नए प्रोजेक्ट को लेकर चल रही चर्चा

Updated Sep 22, 2020 | 20:46 IST

रणबीर कपूर अब ओटीटी डेब्यू के बारे में सोच रहे हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर को एक प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है...

Loading ...
रणबीर कपूर।
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र में बिजी हैं।
  • इसी बीच अभिनेता की अन्य कई प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बातचीत चल रही है।
  • खबर है कि रणबीर कपूर अब ओटीटी डेब्यू के बारे में सोच रहे हैं।

रणबीर कपूर को आखिरी बार 2018 में बड़े पर्दे पर देखा गया था। फिलहाल अभिनेता अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र में बिजी हैं। रणबीर अपने करीबी दोस्त अयान मुखर्जी के साथ इस फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म के पूरा होने पर काम जारी है। इसी बीच अभिनेता रणबीर कपूर की अन्य कई प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बातचीत चल रही है। खबर है कि रणबीर कपूर अब ओटीटी डेब्यू के बारे में सोच रहे हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर को एक प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। इस क्राइम बेस्ड ड्रामा प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता विचार कर रहे हैं।

एक सूत्र ने बताया है कि चर्चा कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हुई थी। अगर आरके इस प्रोजेक्ट के लिए हां करते हैं तो टीम निदेशक की तलाश शुरू कर देगी। हाल ही में ऋतिक रोशन को वेब सीरीज में दो अहम भूमिकाओं की पेशकश की गई थी और अभिनेता ने कथित तौर पर एक प्रोजेक्ट के लिए हां कह दिया है। साथ ही रणबीर कपूर ओटीटी डेब्यू कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया, '10-पार्ट की वेब सीरीज को भव्य पैमाने पर बनाया जाएगा। इसे कई विदेशों में शूट किया जाएगा। इस शो के जल्द ही फ्लोर पर आने की संभावना नहीं है। क्योंकि मौजूदा प्रतिबंधों के बीच कई देशों में प्रोजेक्ट करना मुश्किल होगा। साथ ही रणबीर कपूर ने अपनी अगली डेट्स श्रद्धा कपूर के साथ वाली फिल्म को दे दी है जो नवंबर में शुरू होने वाली है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ दिखने वाले हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म पर दोबारा काम शुरू होने जा रहा है। खबरों की मानें तो अयान मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र'  की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो सकती है। बता दें कि पहले 'ब्रह्मास्त्र' साल 2020 के अंत में पर्दे पर आनी थी, लेकिन कोरोना महामारी चलते फिल्म की रिलीज को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।