लाइव टीवी

[Video] शाहिद कपूर का नाम लेकर प्रियंका चोपड़ा को छेड़ने लगे रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

Updated Jan 16, 2021 | 07:52 IST

प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर पीसी को शाहिद कपूर के नाम से चिढ़ा रहे हैं। जानिए क्या दिया एक्ट्रेस ने जवाब...

Loading ...
Ranbir Kapoor, Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • प्रियंका और रणबीर कपूर का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में रणबीर कपूर प्रियंका को शाहिद कपूर के नाम से चिढ़ा रहे हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा इसके बाद रणबीर को कैटरीना के नाम ले चिढ़ाती हैं।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर फिल्म अंजाना अंजानी में साथ काम कर चुके हैं। आज भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर प्रियंका चोपड़ा को शाहिद कपूर के नाम से चिढ़ा रहे हैं।  

प्रियंका और रणबीर कपूर का ये एक थ्रोबैक वीडियो है। वीडियो में आप रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा को शाहिद कपूर का नाम लेकर चिढ़ाते हैं। रणबीर कहते हैं, 'हाय, मैं शाहिद कपूर...।' 

शाहिद का नाम सुनते ही प्रियंका के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा इसके बाद रणबीर कपूर की टांग खींचती हैं।  प्रियंका चोपड़ा रणबीर को कैटरीना कैफ का नाम लेकर रणबीर कपूर को चिढ़ाने लगती हैं। 

फैन पेज ने शेयर किया वीडियो
रणबीर और प्रियंका ने फिल्म बर्फी में साथ काम किया था। वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज ने शेयर किया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म कमीने में शाहिद कपूर के साथ काम किया था। यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। 

दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ को डेट किया था। दोनों कई वक्त तक लिव रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी हैं। इसके अलावा रणबीर शमशेरा में भी काम कर रहे हैं।

रणबीर कपूर इसके अलावा लव रंजन की फिल्म में भी काम करने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ बनने वाली है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आ रही हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।