लाइव टीवी

टीवी नहीं अब यहां भी देख सकते हैं 1983 वर्ल्ड कप जीत की कहानी, जानें ओटीटी पर कैसे देखें रणवीर सिंह की 83  

Updated Mar 21, 2022 | 22:15 IST

Ranveer Singh Film 83 OTT Release: हाल ही में यह खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। 5 भाषाओं में यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranveer Singh And Deepika Padukone
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर है फिल्म 83।
  • थियेटर्स में रिलीज हुई थी रणवीर सिंह की यह फिल्म।
  • 5 भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म।

Ranveer Singh And Deepika Padukone Film 83 Is Streaming On Disney+Hotstar: कबीर खान द्वारा निर्देशित क्रिकेट ड्रामा फिल्म 83 वर्ष 1983 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हुई भारत की जीत पर आधारित है। यह मैच भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता था। कबीर सिंह की इस फिल्म में रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ‌यह रियल लाइफ कपल शादी के बाद पहली बार ऑनस्क्रीन इस फिल्म में नजर आए थे। ‌रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को थियेटर में रिलीज किया गया था। लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है उसकी वजह से दर्शकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस बहुचर्चित फिल्म को अब ओटीटी पर रिलीज किया गया है। 

Also Read: पिता रजनीकांत के बाद अब बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत बॉलीवुड में दिखाएंगी अपना दम, कैमरे के पीछे रहकर करेंगी यह काम 

हाल ही में यह खबर आई है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 अब ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म 83 की कहानी विश्व कप 1983 की यादों को ताजा करती है। दर्शक अब इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकेंगे। एक नहीं दो नहीं बल्कि 5 अलग-अलग भाषाओं में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रही है। आपको बता दें इस फिल्म को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने का निर्णय लिया गया है। यह फिल्म 21 मार्च यानी आज के दिन से डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। गौरव बनर्जी, हेड, कॉन्टेंट- डिजनी प्लस हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिजनी स्टार, ‌ने यह कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां क्रिकेट और एंटरटेनमेंट को बहुत अहमियत दी जाती है। हम इन दोनों अलग अलग दुनिया को एक प्लेटफार्म पर लाकर दर्शकों की चाहत पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Also Read: Runway 34 Trailer Review: भारी भरकम डायलॉग, दमदार एक्टिंग, जानिए कैसा है रनवे 34 का ट्रेलर

इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार में हिंदी समेत मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी रियल लाइफ पार्टनर दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सरना और चिराग पाटिल समेत कई अहम रोल में नजर आ रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।