लाइव टीवी

Nude Photoshoot मामले में बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्किलें, एक्टर को 22 अगस्त से पहले देना होगा नोटिस का जवाब

Updated Aug 13, 2022 | 00:27 IST

Ranveer Singh get notice from Mumbai Police : न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस मामले में एक्टर को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • न्यूड फोटोशूट को लेकर फिर बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्किलें
  • न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर को मुंबई पुलिस ने जारी किया नोटिस
  • न्यूड फोटोशूट की वजह से चर्चा में आए थे रणवीर

Ranveer Singh get notice from mumbai police : रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर पिछले दिनों चर्चा में आए थे। एक्टर को इस फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं एक्टर के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रर्देशन हुआ था। रणवीर के बोल्ड फोटोशूट को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हुई थी। अब इस मामले में रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली है। एक्टर को इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज मुंबई पुलिस की एक टीम एक्टर के घर पहुंची थी। अभिनेता अभी मुंबई में नहीं है जिसकी वजह से पुलिस उन्हें नोटिस नहीं दे पाई। हालांकि एक्टर को इस मामले में 22 अगस्त तक अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस में बताया गया है कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त तक चेंबुर पुलिस में पेश होना होगा। रणवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 292, 294 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तेहत केस दर्ज हुआ है।

रणवीर के खिलाफ एनजीओ ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा था इस फोटोशूट को देखकर महिलाओं को शर्म आने लगीं। उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से हाटने की मांग की थी। एक्टर ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी। जिसके बाद लोगों ने इन फोटोज पर अलग- अलग प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि रणवीर को बॉलीवुड से खूब सपोर्ट मिला था।

ये भी पढ़ें - Laal Singh Chaddha : आमिर खान के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, हिंदूओं की भावना और भारतीय सेना का अपमान करने का लगा आरोप

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। एक्टर ने हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।