लाइव टीवी

महिलाओं के करवाचौथ का व्रत रखने पर रत्ना पाठक ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Updated Jul 29, 2022 | 12:34 IST

Ratna Pathak Controversy Karwa chauth : रत्ना पाठक ने रिसेंट इंटरव्यू में महिलाओं के करवाचौथ का व्रत रखने को रूढ़िवादी बताया है, उन्होंने कहा मुझे हैरानी होती है। ये 21वीं सदी की पढ़ी- लिखी महिलाओं की सोच हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ratna pathak shah controversial statement on women doing karwa chauth
मुख्य बातें
  • रत्ना पाठक ने करवा चौथ को लेकर उड़ाया महिलाओं का मजाक
  • एक्ट्रेस विवादित बयान को लेकर हो रही है जमकर ट्रोल
  • एक्ट्रेस ने कहा- भारत एक रूढ़िवादी देश बन रहा है

Ratna Pathak Controversy Karwa chauth : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रत्ना पाठक ने अपने हर रोल से दर्शकों का जीता है। एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में आधुनिक महिलाओं की रूढ़िवादी सोच और करवा चौथ मनाने के लेकर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रत्ना ने करवा चौथ को अंधविश्वास और रूढ़िवादी बताते हुए भारतीय महिलाओं का मजाक उड़ाया है।

दरअसल रत्ना पाठक ने पिंकविला से बातचीत में कहा कि उनसे किसी ने पिछले साल पूछा था कि क्या वो पति की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं या नहीं। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'क्या मैं पागल हूं जो ऐसा करूंगी'।

महिलाओं के करवा चौथ मनाने को रत्ना ने कहा रूढ़िवादी

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ये बहुत अजीब है कि पढ़ी लिखी आधुनिक महिलाएं भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। वो पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं ताकि उन्हें खुद के जीवन में ही वैधता मिले'। उन्होंने आगे कहा कि भारत में विधवा महिलाओं की स्थिति बेहद भयावह है। महिलाएं हर वो चीज करती हैं जो उन्हें विधवा होने से बचाए। 21वीं सदी की पढ़ी- लिखी महिलाएं भी ऐसी सोच रखती हैं जो हमें और रूढ़िवादी बना रही हैं।' 

रत्ना ने सऊदी अरब से की भारत की तुलना

रत्ना ने आगे कहा कि रूढ़िवादी समाज सबसे पहले अपनी औरतों को दबाना चाहता है। इसका सबसे ज्यादा असर औरतों पर ही पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि सऊदी अरब में महिलाओं का क्या स्कोप है? उन्होंने कहा कि भारत एक रूढ़िवादी समाज बन रहा है और ऐसा लगता है कि आने वाले समय में हमारा देश सऊदी अरब बन जाएगा।

रत्ना ने कहा- धर्म गुरुओं के पीछे चल रहे हैं लोग

रत्ना ने आज के समय में प्रचार को लेकर कहा कि विज्ञापनों में भी कुंडली दिखाओं, वास्तु और ज्योतिषों के बारे में दिखाया जाता है। लोग धर्मगुरुओं के पीछे चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नित्यानंद को देखो उसने कहीं आइलैंड ही बना लिया है। ऐसे कई धर्म गुरु हैं. क्या इसे मॉर्डन समाज कहते हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।